युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने हनुमान चौराहे पर मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया
मुरैना (संजय दीक्षित) - मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल पर वेट बढ़ाये जाने के बाद युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने हनुमान चौराहे पर मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया। युवा मोर्चा ने आरोप लगाया है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने चुनावी वचन का पालन नहीं किया है। इसके विरूद्ध भाजपा की सरकार के समय जितना वेट टेक्स था उससे कहीं ज्यादा कर लगाने से आम आदमी की कमर टूट गई है। इसको लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की हनुमान चौराहे पर घोषणा की। इसकी जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल हनुमान चौराहा, कलेक्ट्रेट, झण्डाचौक तथा मिलन पैलेस के सामने तैनात कर दिया। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को एक घंटे तक परेशान किया। युवा मोर्चा कार्यकर्ता पुतला लेकर हनुमान चौराहे पर जैसे ही पहुंचे वैसे ही पुलिस बल ने पुतले को छींनने के लिये काफी जद्दोजहद की लेकिन युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पुतले पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
Tags
murena
