उद्योगों के विकास में श्रमिकों का अतुलनीय योगदान - पूर्व विधायक पवार
पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - 17 सितंबर मंगलवार दोपहर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मैं भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना के बाद एक सभा का आयोजन हाउसिंग बोर्ड स्थित कम्युनिटी हॉल में किया गया। सर्वप्रथम भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। । उपस्थित समूह में भक्ति भाव से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की।। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक करण सिंह पवार ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों का उद्योगों के विकास में अतुलनीय योगदान है, भारतीय मजदूर संघ का नारा है देशहित उद्योग श्रमिकहित मूल मंत्र है।
इस मौके पर उपस्थित फोर्स मोटर्स के मानव संसाधन विभाग के प्रबंधक संतोष सिंह ने संबोधित करते हुए पूजा के महत्व पर प्रकाश डाला। एवं वीर रस के कवि रूप सिंह हाड़ा द्वारा ओजस्वी कविताओं का पाठ कर उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया,। संचालन सीडी पाटिल ने किया। आभार विनोद विश्वकर्मा ने माना। अधिकारी एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम समाप्ति के बाद भोजन प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर परअमृत जैन रिपुसूदन पांडे दिलीप दहीते कमलेश मिश्रा रूप सिंह हाडा कृष्ण बल्लभ केवड़ा पीएन सिंह शिवाजी धनुरे नेमीचंद पाटिल सामाजिक कार्यकर्ता दीपक मिश्रा राम प्रमोद सिंह नितिन पाटील जितेंद्र शिरके शैलेंद्र मीणा सहित आदि कर्मचारी उपस्थित थे।
Tags
dhar-nimad