त्रेतायुगीन शनि मन्दिर पर लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन | Tretayugin shani mandir pr lakho shraddhaluo ne kiye darshan

त्रेतायुगीन शनि मन्दिर पर लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
             

मुरैना (संजय दीक्षित) - मुरैना के शनि पर्वत पर स्थित त्रेतायुगीन शनि मंदिर पर देश के कोने-कोने से काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आ रहे हैं।यहां आने वाले श्रद्धालुओं की शनिदेव के प्रति असीम आस्था है। श्रद्धालु शनिदेव से यहां सुख समृद्धि और शांति के लिए आराधना करने आते हैं। शनि अमावस्या के दिन शनि देव की पूजा करना का एक संयोग भी माना जाता है। शनि देव सौर मंडल का सबसे महत्वपूर्ण गृह हैं। जो व्यक्ति के कर्म अनुसार अच्छे बुरे कर्म फल के निर्णायक हैं। शनि को मृत्युलोक का न्यायाधीश भी माना गया है। इसलिए शनिदेव की आराधना बेहद महत्वपूर्ण मानी गयी हैं।शनिदेव ने भगवान शिव की कठोर तपस्या कर अनेक शक्तियां प्राप्त कीं थी।बताया गया हैं कि हनुमानजी का लंका से फेंका हुआ अलौकिक शनि देव का पिंड शनि पर्वत पर विराजमान है।एंती पर्वत पर स्तिथ शनि मंदिर पर आज लाखों श्रद्धालुओं की आने की उम्मीद हैं।जिसे देखते हुए प्रशासन ने सारी व्यवस्था चुस्त दुरुस्त कर दी हैं।यहां अफरातफरी से बचने के लिए व्यवस्थित और सुविधाजनक दृष्टि को पूरा करते हुए वेरिकेटिंग की भी व्यवस्था की गई हैं।सुबह  कलेक्टर और एसपी ने शनि देव मन्दिर पर जाकर  पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।      

Post a Comment

Previous Post Next Post