श्री राम रोटी अणु दरबार में श्राद्ध पक्ष में परोसा गया विशिष्ट भोजन
साढे चार वर्षो में करीब सत्तर हजार लोगो ने किया भोजन
मेघनगर (जुजर अली बोहरा) - असहाय लोगो की सेवा के लिए मेघनगर में मानव सेवा पूण्यार्थ समिति के तत्वाधान में चल रहे ‘श्रीराम रोटी अणु दरबार‘ में शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर करीब 80 लोगो ने भोजन ग्रहण किया। विगत करीब साढे चार वर्षो से नगर में सतत चल रही उक्त महती योजना में प्रतिदिन सेंकडो असहाय, निराश्रीत लोग एक समय गरमा गरम भोजन पाते है। संस्था द्वारा प्रतिदिन भोजन में एक सब्जी, रोटी, दाल, चावल खाने के रूप में परोसा जाता है किंतु श्राद्ध पक्ष में प्रतिदिन विभिन्न दानदाओं द्वारा उक्त भोजन के साथ खिर, पुडी व नमकीन भी परोसा गया। श्राद्ध पक्ष में कई परिवारों ने सपरिवार आकर अपनी सेवाएं दी व अपनी अपनी ओर से यंहा आ रहे लोगो की मदद के लिए आगे आए।
सत्तर हजार लोगो ने किया भोजन
मकर संक्रांति 14 जनवरी 2015 को श्री राम रोटी अणु दरबार की शुरूवात हुई थी जिसका मुख्य उदेश्य था असहाय व निराश्रितो को शुद्ध तथा निशुल्क भोजन कराना। समिति अध्यक्ष प्रकाश भण्डारी, कोषाध्यक्ष अनंतराय जोशी सहित कई सदस्यों के प्रतिदिन सतत प्रयासो का परिणाम है कि शुरूवात से अब तक करीब 1700 दिन समय समय पर भोजन कराया गया। श्री भण्डारी ने बताया कि 56 माह में करीब सत्तर हजार से अधिक लोगो ने भोजन किया। योजना को नगरवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। समिति के सदस्यो के साथ नगरवासी भी प्रतिदिन अपनी सेवाएं यंहा देते है।
क्या है व्यवस्थाएं
प्रतिदिन समिति सदस्यों के दिन का प्रारंभ होता है ताजी सब्जीयां खरीदने से और दोपहर 12 बजे ऐसे लोग जो मांगकर अपना गुजारा करते है, असहाय है या निराश्रीत है के लिए शुद्ध व सात्विक भोजन जिसमें प्रतिदिन दाल चावल सब्जी रोटी मिलती है। माह में दो बार व त्यौहारो पर मिठाई भी परोसी जाती है। शुद्ध जल आर ओ का पानी पिलाया जाता है। यंहा डिस्पोजल का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है। वंही आए हुए सभी लोगो को भोजन बैठाकर करवाया जाता है। वर्ष में चार पांच बार निराश्रित आश्रमो को भी भोजन बनाकर भेजा जाता है।
नशामुक्ति व स्वच्छता का भी दे रहे संदेश
समिति के कोषाध्यक्ष अनंतराय जोशी ने बताया कि यंहा शराब व अन्य नशा करके आने वालो को भोजन नही दिया जाता व नशामुक्ति की सिख के साथ जीवन को नशामुक्त करने की प्रेरणा दी जाती है। वंही सभी को भोजन पूर्व साबुन से हाथ धूलवाकर स्वच्छ रहने की नसीहत भी दी जाती है। समिति के इस बडे प्रयास से आज साढे चार वर्ष के भीतर ही यंहा भोजन करने आने वाले कई लोग नशे से दुर हुए है, जो इस मुहिम की बडी उपलब्धि है।
क्या कहते है समिति सदस्य
प्रकाश भण्डारी (अध्यक्ष) इस अभियान में नगर के अलावा पुरे प्रदेश के लोग दान देने के लिए आगे आ रहे है। प्रतिदिन ऐसे असहाय एवं निराश्रीत लोगो को एक समय गरमा गरम भोजन परोस कर बेहद सुखद अनुभूति होती है। ऐसी मानव सेवा का सुख शब्दों में वर्णित नहीं किया जा सकता। यह सार्थक प्रयास पुरे नगर के समस्त दान दाताओ का प्रयास है जिसके लिए समिति सभी का हदय से आभार व्यक्त करती है।
अनंतराय जोशी (कोषाध्यक्ष): इस सफर को अब स्थानीय लोगो का भी सहयोग मिलता है कई लोग अपने जन्मदिन, माता पिता की शादी की सालगिरह, शादी के दिन इस अभियान के लिए सहयोग देने लगे है। वर्तमान में श्राद्ध पक्ष में कई परिवारों ने यंहा भोजन करवाकर मुहिम को मजबूती प्रदान की। इस अभियान और जज्बे से लगातार बडी संख्या में जुड रहे है।
Tags
jhabua

