श्रद्धा पक्ष में सर्व पितरों को उनकी आत्मा शांति के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन किया
मनावर (पवन प्रजापत) - प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा मनावर द्वारा श्राद्ध पक्ष में सर्व पितरों को उनकी शांति के लिए उनकी आत्मा को तृप्त करने के लिए आज दिनांक 22 सितंबर 2019 रविवार के दिन ब्रह्मा भोजन का आयोजन किया गया मनावर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से सैकड़ों भाई बहन उपस्थित होकर के अपने पूर्वजों को तर्पण कर अर्पण किया गया और सभी घटना दुर्घटना में अचानक शरीर त्याग दिया उन आत्माओं को भी शांति तृप्ति के लिए परमपिता परमात्मा को भोग लगाया गया और उन सभी आत्माओं को भी ब्रह्माभोजन स्वीकार करा कर उन आत्माओं को तृप्ति प्रदान की गई ब्रम्हाकुमारी सेवा केंद्र द्वारा प्रतिवर्ष सर्व आत्माओं की शांति के लिए श्राद्ध पक्ष में भोग लगाया जाता है कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाई बहनों को ब्रम्हाकुमारी सुंदरी दीदी ने संबोधित करते हुए बताया कि हमारे पूर्वज आत्माओं को शांति के लिए खुशी के लिए उनके निमित्त यह ब्रह्मा भोज का आयोजन किया गया और उसके बाद सभा में सभी उपस्थित भाई बहनों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया और तत्पश्चात सभी को ब्रह्मा भोजन भी कराया गया ओम शांति ओम।
Tags
dhar-nimad

