श्राद्ध की कृष्ण पक्ष ग्यारस को ग्यारस महिला मंडल ने किया भजन-किर्तन का आयोजन
झाबुआ (मनीष कुमट) - वर्ष की प्रत्येक ग्यारस को ग्यारस महिला मंडल झाबुआ द्वारा भजन-किर्तन का आयोजन किया जाता है। इस दौरान अलग-अलग श्रद्धालुओं के निवास पर समधुर भजन-किर्तन किए जाते है। इस वर्ष श्राद्ध की कृष्ण पक्ष ग्यारस 25 सितंबर, बुधवार को दूसरा आयोजन ग्यारस महिला मंडल बाबेल कपाउंड झाबुआ द्वारा लोक रंग संस्था कार्यालय पर किया गया।
भजन-किर्तन करीब 2 से 3 घंटे तक किए गए। इस दौरान महिलाओं ने वाद्य ंयंत्रों के साथ भगवान के समधुर भजन गाएं एवं वातावरण को धर्ममय किया। आयोजन में महिला मंडल की श्रीमती कमला पांडे, अंजलि बसेर, मंजुला पुरोहित, पूनम त्रिपाठी, प्रीती गौड़, मंजु मिश्रा, उमा ठाकुर, राधा परमार, आषा शर्मा, दिपाली श्रीवास्तव, कामना राजपुरोहित, संतोष ठाकुर, मीना परिहार, पूजा मिश्रा, नीता डामोर, कमलाबाई चैहान आदि उपस्थित थी।
Tags
jhabua