शहर में निकाली कुमकुम यात्रा, विशाल चल समारोह की तैयारियां जोर-शोर से जारी
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - श्री नवदुर्गा महोत्सव समिति राजगढ़ नाका द्वारा इस वर्ष 30वां विषाल चल समारोह शारदेय नवरात्रि के प्रथम दिन घट स्थापना पर 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे से स्थानीय बस स्टेंड के पीछे शहनाई गार्डन से निकाला जाएगा। जिसकी पूर्व तैयारियां समिति द्वारा जोर-शोर से की जा रही है।
आयोजन के क्रम में ही 26 सितंबर, गुरूवार को दोपहर विषाल चल समारोह के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार रथ को राजगढ़ नाका से समिति के सदस्यों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वहीं शाम करीब 5.30 बजे नेहरू मार्ग स्थित महाकालिका माता मंदिर से महिलाओ द्वारा कुमकुम यात्रा निकाली गई। जिसमें आगे बैंड-बाजों पर धार्मिक गीत प्रस्तुत किए गए। इसके पीछे ढोल के साथ बालिकाएं अपने हाथों में शस्त्र लेकर नृत्य करते हुए चली। सबसे पीछे महिलाओं का समूह एक जेैसी वेशभूषा में बड़ी संख्या शामिल हुआ।
अम्बे माता मंदिर पर हुआ समापन
कुमकुम यात्रा शहर के श्री गौवर्धननाथ मंदिर तिराहा, आजाद चैक, बाबेल चैराहा, थांदला गेट, रूनवाल बाजार, जैन मंदिर, लक्ष्मीबाई मार्ग, राजवाड़ा होते हुए काॅलेज मार्ग स्थित अम्बे माता मंदिर पर समापन हुआ। यात्रा के माध्यम से महिलाओं ने शहर की मातृ शक्ति से विशाल चल समारोह में पधारने की विनती है।
यह महिलाएं रहीं विषेष रूप से उपस्थित
यात्रा में श्री नवदुर्गा महोत्सव समिति राजगढ़ नाका से जुड़ी वरिष्ठ सुषमा दुबे, किरण शर्मा, वंदना जोशी, चंचला सोनी, सुश्री रूक्मणी वर्मा, मोना (स्मृति) भट्ट, किर्ती देवल, बसंती बारिया, लता देवल,राखी परमार, शारदा सिक्का, श्रीमती व्यास आदि सहित बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं की सहभागिता रहीं।
Tags
jhabua