राजेन्द्र सूरी गणेश मंडल पर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष ओर सांसद ने की आरती, साफा पहनाकर अतिथियों का किया स्वागत
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - शहर के सरदारभगतसिह मार्ग में श्री आदिनाथ चैराहे पर राजेन्द्र सूरी गणेश मंडल द्वारा गजानन गणपतिजी की सुंदर एवं मनमोहक प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिवर्ष गणेषोत्सव के दौरान मंडल द्वारा बाप्पा की प्रतिमा विराजमान कर 10 दिनो तक प्रतिदिन आरती एवं प्रसादी के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं भी रखी जाती है।
यह जानकारी देते हुए राजेन्द्र सूरी मंडल के युवा सदस्य रिंकू रूनवाल ने बताया कि इस वर्ष प्रतिमा स्थापना कर प्रतिदिन अलग-अलग लाभार्थियों द्वारा गणपतिजी की आरती करने का लाभ लिया जा रहा है। इसी क्रम में 5 सितंबर को विघ्नहर्ता की आरती का लाभ जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. विक्रांत भूरिया के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष भूरिया, गौरव सक्सेना, श्वेतांबर जैन समाज से सुभाष कोठारी, संतोष रूनवाल, मानमल रूनवाल, वरिष्ठ पत्रकार एनयूके पिल्लई आदि ने लिया। आरती से पूर्व अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत मंडल के वरिष्ठ सदस्यों में संजय पटेल, सत्यनाराण अरोरा, विवेक वागरेचा, दिलीप पटेल, रिंकू रूनवाल, अंकित रूनवाल, लाला दरबार आदि ने किया। आरती बाद सभी को प्रसाद वितरित हुआ।
सांसद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने की आरती
अगले दिन 6 सितंबर की रात्रि 8 बजे गणेष मंडल पर क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दीपेष बबलू सकलेचा आदि द्वारा पहुंचने पर मंडल द्वारा साफा पहनाकर स्वागत के बाद सभी ने विघ्नहर्ता की आरती उतारी। मंडल द्वारा प्रतिदिन सुबह एवं रात्रि में आरती के साथ बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी रखी जा रही है।
Tags
jhabua