मध्यप्रदेश में हार मान चुकी भाजपा नेता पुत्रों को मैदान में उतार रही
पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - धार जिला कांग्रेस अ. जा. विभाग के अध्यक्ष, कांग्रेस नेता डॉ एस आर गोयल ने कहा है कि, मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता कांग्रेश मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने मैदान छोड़कर भाग चुके हैं। अब आंदोलन में नेता अपनी अपेक्षा अपने पुत्रों को आगे कर रहे हैं ।कमलनाथ जी का विरोध करने के लिए घंटा घड़ियाल बजाने पर उतर रहे हैं, मुख्यमंत्री कमलनाथ के शपथ ग्रहण से ही भाजपा के नेता कहते आ रहे हैं। आज सरकार गिरी कल गिरी ,दस दिन में गिर जाएगी, परंतु पिछले आठ माह में कुछ भी नहीं हो पाया भाजपा खुद ही आपसी कलह में घिरी हुई है। अब उसने नया पैंतरा जनता के सामने पेश किया है, पूर्व मंत्री एवं विधायकों के पुत्रों को युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिलाष पांडे के नेतृत्व में आंदोलन की कमान सौंपी है। भाजपा के नेताओं को जनता ने नकार दिया है। ऐसी स्थिति में उन्होंने अपने पुत्रों को आगे करके अपनी छवि सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। शिवराज सिंह के पुत्र कार्तिक चौहान ,प्रभात झा के पुत्र तुष्मुल झा. गौरीशंकर शेजवार के पुत्र मुदित शेजवार ,दीपक जोशी के पुत्र जयवर्धन सिंह जोशी, अर्चना चिटनिस के पुत्र समर्थ चिटनिस, को आगे किया जा रहा है।
जनता ने व्यापम घोटाल, सिंहस्थ घोटाला, किसानों के सीने पर गोली, दलितों पर अत्याचार ,बलात्कार में प्रदेश कोनंबर एक बना कर छोड़ा था। डॉ एस आर गोयल ने बताया कि इनके कारण जनता ने भाजपा सरकार को नकार दिया है ।भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को चाहिए कि वह खुद ही मैदान संभाले। अब अपने पुत्रों को आगे करके राजनीति चमकाना चाहते हैं। मेरी सलाह है कि पुत्रों को आगे न करते हुए स्वयं आगे आए। जनता पहले ही इन्हें नकार चुकी है। मुख्यमंत्री कमलनाथ 9 बार के बार के सांसद तथा मध्य प्रदेश में पाच साल तक सरकार चलाएंगे। अभी सिर्फ दो भाजपा के विधायक कांग्रेस का समर्थन किया है। भाजपा के नेता माननीय कमलनाथ जी की अच्छी नीतियों के देखते भाजपा विधायक सहयोग करेंगे। भाजपा जो आंदोलन कर रही है वह अनुचित है।
Tags
dhar-nimad