मकान की दीवार गिरने से दो मासूमों की मौत | Makan ki deewar girne se 2 masoomo ki mout

मकान की दीवार गिरने से दो मासूमों की मौत


काकनवानी/थांदला (कौस्तुभ व्यास) - थांदला ब्लॉक के काकनवानी में 12 बजे एक हृदय विदारक घटना घटित हो गई। घटना में एक मकान की दीवार गिर गई जिससे दो मासूम बच्चो की दीवार में दबने से मौत हो गई। विगत दिनों से हो रही सतत बारिश के चलते मकान की दीवारे इतनी गीली हो गई थी कि आज अचानक हुकिया निनामा के मकान की दीवार गिर गई। आयुष पिता पिंकू निनामा 1 वर्ष एव पायल पिता हुकिया निनामा उम्र 7 वर्ष की दोनों की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गई। इस दुखद घटना को लेकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post