हिन्दू युवा मंच ने निकाली गणपति यात्रा | Hindu yuva mamch ne nikali ganpati yatra

हिन्दू युवा मंच ने निकाली गणपति यात्रा


राजपुर (संजय सुरानिया) - सोमवार से दस दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ हुआ। गणेशोत्सव के शुभारंभ पर धूमधाम से नगर के अनेक स्थानों पर गणेश जी की स्थापना की गई।इस अवसर पर हिन्दू युवा मंच ने भव्य गणपति यात्रा निकाली। जिससे गणेशजी की झांकी सहित आदिवासी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा गणपति यात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा भारत माता की झाँकी भी सम्मिलित हुईं। गणपति यात्रा बड़वानी रोड़ पेट्रोल पंप से प्रारंभ हुई। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।यात्रा में नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू कुशवाह, पूर्व सांसद सुभाष पटेल विकास,निहाले भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ओम सोनी, जिला महामंत्री अजय यादव, भाजपा नेता अंतर पटेल, हिन्दू युवा मंच के संयोजक जीतू यादव भी सम्मिलित हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post