हिंदी दिवस पर हुआ आयोजन
पीथमपुर/इंडोरामा (प्रदीप द्विवेदी) - पिथमपुर नगर के वार्ड 28 में स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय बगदून में आज हिंदी दिवस मनाया गया, सर्वप्रथम सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती ममता यादव मैं भाषा और बोली में अंतर होता है। हमारी मातृभाषा हिंदी है, जो सब से न्यारी है, हिंदी भाषा हमें सबसे प्यारी है। हमें गर्व है, कि हम हिंदी भाषी है। साथ ही श्रीमती सरिता जैन ने उपस्थित छात्र छात्राओं को बताया कि हमारे देश में अलग-अलग प्रांतों में अलग-अलग भाषाएं बोली जाती है। इस प्रकार अनेक भाषाएं बोली जाती है। अनेकता में एकता देखने को हमारे देश में ही मिलती है। पर हमारी हिंदी भाषा का महत्व हमें सर्वोपरि रखना चाहिए। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक नारायण शास्त्री ने बताया कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया, तभी से हम प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाते हैं। वैसे हमारे देश में लगभग 122 प्रकार की भाषाएं बोली जाती है, पर हिंदी सब में श्रेष्ठ है। हमें हिंदी में कार्य करना चाहिए, हिंदी बोलना चाहिए, और हमें हिंदी भाषी होने पर गर्व करना चाहिए। आभार शिक्षिका सुशीला अलावा द्वारा माना गया।
Tags
dhar-nimad