गैंग रेप के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर निकाली आक्रोश रैली | Gang rape ke aropi ki giraftari ko lekar nikali akrosh raily

गैंग रेप के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर निकाली आक्रोश रैली

गैंग रेप के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर निकाली आक्रोश रैली

मुरैना (संजय दीक्षित) - नाबालिक बच्ची के रेप काण्ड के बारे में पियूष जैन की गिरफ्तारी को लेकर व्यापार मंडल,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ फाउंडेशन  सहित आम नागरिकों ने कलेेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के विरूद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए कलेक्टर से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग  की ।कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन में महिला और पुलिस दोनों काफी संख्या में सम्मलित थे। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, लेकिन प्रदर्शन का आक्रमक रूख देखकर पुलिस शांति पूर्वक खडी रही और प्रदर्शनकारी जमकर नारेबाजी करते रहे। पिछले दिनों शहर के उपकार होटल में एक नाबालिक केे साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला घटित हुआ था, जिसको लेकर पुलिस ने चार आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया था। चार आरोपियों में होटल का मैनेजर बलराम रावत और दो नाबालिक लडकों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन घटना का मुख्य आरोपी पियूष जैन अभी  पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पिछले दिनों व्यापार मंडल ने पुलिस अधीक्षक को चेतावनी दी थी, जिसके मुताबिक आरोपी गिरफ्तार हो जाना चाहिए थे, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी, जिसको लेकर व्यापार मंडल की महिलाओं और पुरूषों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक के विरूद्ध मुर्दाबाद के नारे लगाए और उनको बाहर आने के लिए कहा लेकिन काफी देर बाद भी कलेक्टर बाहर नहीं निकली और प्रदर्शनकारी और ज्यादा आक्रोश में प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों का मानना था कि जितना समय पुलिस को दिया जाना चाहिए था उतना हो चुका है और जिला कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने कोई संतोष जनक कार्यवाही नहीं की है। इसलिए जन आक्रोष भडककर सडकों पर आ गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आरोपी पक्ष राजनैतिक पहुंच वाला है और फरियादी पर वयान बदलने का दबाब बना रहा है और अप्रत्यक्ष रूप से धमकियां दी जा रही है पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई है।


नाबालिक रेप काण्ड में मुख्य आरोपी पियूष जैन को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई, इस पर जन आक्रोष उभरकर कलेक्ट्रेट पर जा पहुंचा।समाजसेवी आशा सिकरवार ने बताया कि 48 घंटे में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाएगी तो जिला पुलिस अधिकारियों को शिकायत की जायेगी और आगामी आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की जायेगी। कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने बताया कि पुलिस की कार्यवाही पर असंतोश जनक हैं। पुलिस के अधिकारियों को घटना के संबंध में पत्र भी लिखा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post