गणेश विसर्जन चल समारोह में अखाड़ो के साथ निकला आकर्षक झाँकियों का काफिला
इसरो के मिशन चंद्रयान 2 पर आधारित झाँकी रही मुख्य आकर्षण का केंद्र
नालछा (निखिल ग्वाल) - नगर में तेरस पर गणेश विसर्जन चल समारोह निकाला गया जिसमे आकर्षक एवं मनोहारी झांकिया निकाली गई देर रात तक निकले झांकियो के काफिले को नालछा व आसपास के क्षेत्र सहित हजारो की संख्या में ग्रामीण जनता ने करीब से निहारा झांकियों के आगे आगे निकले अखाड़ों में पहलवानो ने शस्त्र कला का प्रदर्शन करते हुए कई करतब दिखाए सबसे आगे कुशवाह चौपाटी का काफिला था जिसमे इसरो के वेज्ञानिकों के मिशन चंद्रयान 2 पर आधारित झाँकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही वही कुशवाह चौपाटी की झाँकी में भगवान भोलेनाथ को नटराज नृत्य करते हुए दर्शया गया एन.सी.सी. ग्रुप के काफिले में सबसे आगे रामपालकी धाम के ब्रह्मलीन संत श्री सर्वेश्वर दास जी महराज का चित्र रथ में विराजित था एन.सी.सी. ग्रुप की झाँकी में भगवान शंकर माता पार्वती व श्री गणेश का मनमोहक द्रश्य प्रस्तुत किया गया था वही जादूगर छोटे सरकार द्वारा जादुई कला का प्रदर्शन करते हुए कई हैरतअंगेज व दाँतो तले ऊँगली चबा लेने वाले करतब दिखाए गए बाबा खाटू श्याम के मनोहरी दरबार से सजी झांकिया भी शामिल रही आंबेडकर पैनल की झाँकी में भगवान विष्णु के विराट स्वरूप को दर्शाया गया था वही आशीर्वाद ग्रुप की झाँकी राधा कृष्ण थी जिसमे भगवान श्री कृष्ण और राधा जी की रासलीला का अत्यंत मनमोहक दृष्य दर्शाया गया था चल समारोह में नृत्य दलो द्वारा भी आकर्षक प्रस्तुति दी गई वही चल समारोह में राम दल,बजरँग दल व लक्ष्मण दल अखाड़ा शामिल हुआ अखाड़े के पहलवानो उस्तादों झाँकी के निर्माताओ और आयोजको का भाजपा कांग्रेस व ग्राम पंचायत के मंचो से स्वागत कर साफा बांधते हुए शील्ड ट्रॉफी मेडल व गदा भेंट कर सम्मानित किया गया भाजपा के मंच पर जनपद अध्यक्ष लालजी डावर,मंडल अध्यक्ष रविन्द्र परिहार नगर अध्यक्ष शिवचरण यादव अशोक मिरदवाल संतोष राठौड़ विनोद ठाकुर महेश जायसवाल कांतिलाल शर्मा भोजपाल दरबार पवन कुशवाह सत्यनारायण सेन अशोक जाट निखिल ग्वाल डॉ महेश यादव रमेश बड़गी फाटा जयराम गावर कमल वर्मा अनिल सेठ दिलीप डावर महेश हवलदार कांग्रेस के मंच पर विधायक पांचीलाल मेढ़ा ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश फौजदार नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा विनोद इंदुलकर ओम ग्वाल अनिल आर्य ऋषिराज जायसवाल मेहताब कटारे युवा कांग्रेस अध्यक्ष पियूष ग्वाल पदमा निनामा संदीप यादव ग्राम पंचायत के मंच पर सरपंच श्रीमती वसुंधरा विजय दरबार उपसरपंच राधेश्याम मलैया सचिव जगदीश भाभर व पंचायत कर्मी उपस्थित थे।
Tags
dhar-nimad