धनगर पाल समाज ने लोकमाता अहिल्याबाई की पुण्यतिथि मनाई गई | Dhangar paal samaj ne lokmata ahilyabai ki punyatithi manai

धनगर पाल समाज ने लोकमाता अहिल्याबाई की पुण्यतिथि मनाई गई


बोरगांव/रेमंड (चेतन साहू) - अखिल भारतीय पाल महासभा की सौसर विकासखंड के इकाई नगर बोरगांव की ओर से देवी अहिल्याबाई होल्कर की द्वितीय पुण्यतिथि को राष्ट्र कृतज्ञता दिवस के रूप में मनाया गया। उनके योगदान को लेकर विचार व्यक्त किए गए। मंगलवार को मां भगवती मंगल कार्यालय मे संयुक्त कार्यक्रम में शिरकत की। पाल महासभा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष  पाल ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर ने मध्य प्रदेश के होल्कर राज्य की महारानी के रूप में संपूर्ण भारत की एकता व अखंडता के लिए योगदान दिया। जिसमें मुख्य रूप से शंकरराव भूजाड़े अध्यक्ष पारडसिंगा नीलकंठ गोहत्रे, अध्यक्ष सौसर, यशवंत तवले अध्यक्ष निमनी, प्रवीण लामसे अध्यक्ष पीपला, अशोक लाखे अध्यक्ष बेरडी, मनोहर भाउ निखार अध्यक्ष बोरगांव एवं ग्राम पंचायत सरपंच चंपाबाई देवी सिंह परिहार, उपसरपंच गया प्रसाद सोनी, प्राचार्य उमाजी चिपड़े सहित पाल समाज संगठन के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए एवं वासुदेव पाल जी के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया

Post a Comment

Previous Post Next Post