कांग्रेस सरकार को जगाने भाजपा ने किया घंटानाद आंदोलन | Congress sarkar ko jagane bhajpa ne kiya

कांग्रेस सरकार को जगाने भाजपा ने किया घंटानाद आंदोलन

कांग्रेस सरकार को जगाने भाजपा ने किया घंटानाद आंदोलन

प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ  बोला जोरदार हमला

बालाघाट (टोपराम पटले) - भारतीय जनता पाटीज़् प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कल घंटानाद आंदोलन के तहत भव्य रैली ढोल नगाड़ों, थाली बेलन और नारों की ध्वनि से निकली। जो अंबेडकर चौक होते हुए गुजरी चौक, हनुमान चौक और आजाद चौक से गुजरते हुए अंबेडकर चौक वापस पहुंची। वहां से जिला कलेक्टर कार्यालय को घेरने की रूख कर रूखी। क्योंकि आगे पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था ने कलेक्ट्रेट जाने से मना कर दिया। वहीं सड़क पर बरसते पानी में घंटानाद रैली एक सभा में तब्दील हुई।  जहां भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार की दमनकारी, आक्रमणकारी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार हमला बोला।

कांग्रेस सरकार को जगाने भाजपा ने किया घंटानाद आंदोलन

सरकार ने हर मोर्चे पर जनता को छला: गौरीशंकर बिसेन

आंदोलन को संबोधित प्रदेश के पूर्व मंत्री व विधायक गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने हर मोर्चे पर सुबे की जनता को छला है। चाहे किसान हो या बेरोजगार या माताएं बहने सभी प्रदेश सरकार के झूठे वचनों से अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। बावजूद प्रदेश के मुखिया कमलनाथ हठधर्मिता  से बाज नहीं आ रहे हैं।  ऐसी निष्क्रिय सरकार को धक्का मारने का इससे सही मौका कदापि नहीं मिल सकता।दौर में परसवाड़ा विधायक रामकिशोर कावरे ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि  प्रदेश में कमलनाथ सरकार भ्रष्टाचार में मस्त है और प्रदेश की जनता इनके काले कारनामों तथा कुशासन से त्रस्त है। प्रदेश में अराजकता का बोलबाला है। जनहित को ताक पर रख दिया गया है। अपराधियों को शासकीय ठेके दिए जा रहे हैं। तबादला उद्योग चलाकर कांग्रेसी नेता अपनी जेब गर्म कर रहे हैं। आगे बैहर पूर्व विधायक भगत सिंह नेताम सभा में कहा कियह सरकार अपने वादों को भूल कर खतरनाक इरादों को पूरा कर रही है । कांग्रेस के नेता आपसी गुटबाजी में बयानों की तलवार भांज रहे हैं। बेरोजगारों की पीठ में छुरा भोंक दिया गया है। इसी तरह वारासिवनी पूर्व विधायक डॉ योगेन्द्र निर्मल ने अपनी बात रखते कहा कि आज प्रतिभावान छात्र प्रवेश के लिए तरस रहा है और फोन पर कांग्रेसी हुक्मरानों के इशारे पर कम प्रतिशत वाला छात्र महाविद्यालयों में प्रवेश पा रहा है। जहां योग्यता को सरेआम कुचलने का काम कांग्रेसी सरकार के मंत्रियों के इशारे जोरों से वारासिवनी, बालाघाट समेत पूरे प्रदेश में चल रहा है। 

प्रदेश में किसान त्राहिमाम - त्राहिमाम 

दरम्यान कार्यक्रम प्रभारी व लांजी पूर्व विधायक रमेश भटेरे ने अपने बातों को रखते हुए कहा की किसान त्राहि त्राहि कर रहा है। वैसे में मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ आराम फरमा रहे हैं। ना किसानों की सुध है ना पीड़ित, प्रताड़ित, शोषित, वंचितों की परवाह है। क्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मौसम हरिनखेरे अपनी विशिष्ट शैली में कहा कि प्रदेश के युवा, सरकार को आशा भरी नजरों से देख रहे थे। जिन्हें इस सरकार ने हर मुकाम पर निराश कर दर दर की ठोकर खाने मजबूर कर दिया। ऐसी युवाओं के प्रति गलत रवैया रखने वाली सरकार को हटाना ही एक विकल्प है। अंत में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश रंगलानी ने आंदोलन में  इतनी तेज बरसात और मुसिबतो से बड़ी संख्या में उपस्थित होने के लिए जिले के दूरांचल  से आए हुए हजारों कार्यकतार्ओं का हार्दिक आभार भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी ने व्यक्त किया। गौरतलब रहे यह आंदोलन प्रदेश के हर जिलों में आहुत है। उसी कड़ी में बालाघाट जिले में यह आंदोलन किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News