भाजपा ने फसलों की क्षति को लेकर ज्ञापन सौंपा
मनावर (पवन प्रजापत) - भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा स्तरीय धरने का आयोजन तहसील कार्यालय के बहार किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान भाजपा कार्यकर्ता धरने में सम्मिलित हुए। धरने को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना बघेल में कहा कि प्रदेश की सरकार किसानों के हितों को अनदेखा कर रही है। अतिवृष्टि में खराब हुई फसलों का आंकलन भी नहीं कर पा रही है। बढ़े हुए बिजली के बिल से जनता व आम आदमी परेशान है। कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर पाटीदार, नारायण सोनी, अशोक राठौड़, रुकडी सिंह मुवेल मंडल अध्यक्ष शांतिलाल पाटीदार जिला मंत्री महेंद्र परिहार, समीरमल जैन आदि आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद एसडीएम एस एन दर्रो धरना स्थान पर आए तथा राज्यपाल के नाम ज्ञापन पूर्व विधायक रंजना बघेल द्वारा एसडीएम को दिया गया। संचालन गोपाल पाटीदार ने किया।
Tags
dhar-nimad