अधिक बरसात से किसानों के सपने टूटने लगे सफेद सोना हो रहा खराब | Adhik barsat se kisano ke sapne tutne lage safed sona ho rha kharab

अधिक बरसात से किसानों के सपने टूटने लगे सफेद सोना हो रहा खराब

अधिक बरसात से किसानों के सपने टूटने लगे सफेद सोना हो  रहा खराब

धमानोद (मुकेश सोडानी) - लगातार हुई बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। इस बार बेहतर पैदावार की उम्मीद में बैठे किसानों के सपने टूट गए हैं। बारिश ने फसलों को बुरी तरह से प्रभावित किया है। अधिक बरसात सेबारिश  कपास और अन्य फसलों पर काफी बुरा असर हुआ है। यंहा दो दिनों तक लगातार हुई बारिश ने किसानों की हालत अब ओर नाजुक कर दी है। लगतार बारिश होने से  सब्जियों और कपास की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। किसानों का कहना है कि कई गांवों में तो पहले ही बारिश के कारण फसल बर्बाद हो चुकी हैं।अब दो दिन से हो रही इस बारिश ने कसर निकाल दी है। बारिश से जहां कपास पर लगे जेन्डे गिरने से उत्पादन पर असर पड़ेगा, वहीं गुणवत्ता में भी कमी आएगी। इससे किसानों की फसल का दाम भी कम रह जायेगा खासकर दो दिन तक लगातार हुई बारिश के कारण कपास की फसल पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। एक ही रात में पूरी फसल बर्बाद हो गई। बारिश से सारी कपास जमीन पर झुक गई तथा फसल में जो फल आया हुआ था। वह भी खराब हो गया है। अब जो फसल खेत में खड़ी है उसमें भी बड़े नुकसान होने की संभावना है

Post a Comment

Previous Post Next Post