आदिवासी अधिकार घोषणा दिवस मैसूर कर्नाटक में 13 सितम्बर को 13वा वर्ष सम्पन्न हुआ
सेंधवा के अधिकारी पोहचे मैसूर
सेंधवा (जितेंद्र पाटिल) - कर्नाटक में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा आदिवासियों के अधिकारों की घोषणा दिवस 13 सितंबर, 2007 को की गई थी। इस साल यह 13 वा आदिवासी अधिकार घोषणा दिवस कर्नाटक राज्य के मैसूर जिले में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में नेपाल से संयुक्त राष्ट्र संघ के उपाध्यक्ष फुलमन्त चौधरी जी ओर देश के लगभग 22 राज्य के तमाम जन संगठनों और मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री ओमकार सिंह मरकाम जी कर्नाटक के गृहमंत्री जी मैसूर के विधायक और अन्य स्टेट के आदिवासी जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी साथ ही सेंधवा 100 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुये जिसमे आदिवासी एकता परिषद के संयोजक अनिल रावत जी, सुखलाल परमार, गुच्छा जमरे, विजय सोलंकी, मगन जमरे, हीरालाल मोरे, तारासिंग खरते, देवा जाधव, सुभद्रा परमार अनीता खरतेओर अन्य साथी उपस्थित हुए।
Tags
dhar-nimad