ताला सुधारने के बहाने सोने चांदी के जेवर व नगदी रूपये चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार | Tala sudharne ke bahane sone chandi ke jewar va nagdi rupye chori karne wale aaropi giraftar

ताला सुधारने के बहाने सोने चांदी के जेवर व नगदी रूपये चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

ताला सुधारने के बहाने सोने चांदी के जेवर व नगदी रूपये चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर एंव नगदी रूपये जप्त पिछले 1 सप्ताह में थाना पनागर, गोहलपुर, ग्वारीघाट स्थित 3 घरों में की थी चोरियॉ

जबलपुर (संतोष जैन) - घटना क्रमांक 1- थाना पनागर अन्तर्गत दिनांक 19/08/19 को दोपहर 03/30 बजे 2 व्यक्ति सरदार की वेशभूषा में  पनागर गल्ला बाजार गांधीवार्ड स्थित श्रीमति सुनीता ठाकुर के घर आलमारी का ताला सुधारने के लिए पहुंचे और सुधारते समय आलमारी के अंदर रखे सोना चांदी के जेवरात कीमती 40000/- चोरी कर लिये गये।

घटना क्रमांक 02- थाना गोहलपुर अन्तर्गत दिनांक 17/08/19 को शाम 5-30 बजे नर्मदा नगर नई बस्ती गोहलपुर मे कैलाश कोष्टा के घर आलमारी का ताला सुधारने के लिए आये और सुधारने के बहाने आलमारी के अंदर रखे सोने की अंगूठी एवं बेन्टेक्स की कान के बाले कीमती 6000/- चोरी कर ले गये। घटना क्रमांक 03- दिनांक 23/08/19 को शाम 4-30 बजे 2 व्यक्ति सरदार की वेशभूषा बाबली लाईन पीपी कालोनी ग्वारीघाट मे सुभाष पटेल के घर आलमारी का ताला सुधारने के लिए आये और सुधारने के बहाने आलमारी के अंदर रखे नगदी 23000/- चुराकर ले गये ।

उपरोक्त घटित हुई घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिंह (भा.पु.से.) द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर अविलम्ब गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, आदेश के परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक अपराध श्री शिवेश िंसह बघेल एवं न.पु.अ. अधारताल श्री कौशल सिंह के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना प्रभारी पनागर श्री आर.के सोनी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी।

टीम के द्वारा सी.सी.टीव्ही फुटेज खंगाले गये, एवं लगातार आरोपियों के सम्बध में पतासाजी की जा रही थी   इसी दौरान लगाये गये विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पनागर मे चोरी करने आये सरदार की हुलिया वाले संदिग्ध ब्यक्ति जिनका हुलिया सीसीटीव्ही फुटेज मे कैद हुये थे, ग्राम उर्दुआ तीन पत्ती चौक की तरफ घूम रहे है सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी  गयी, तीन व्यक्ति जो सरदार की वेशभूषा में घूम रहे थे को पकडा गया पूछताछ पर अपने नाम 1. प्रेमसिंह  2-अमल सिंह दोने निवासी पलसुद जिला बडवानी, 3- विष्णु सिह निवासी ग्राम लोहारी जिला खरगौन  बताये जिन्हें अभिरक्षा मे लेकर थाना लाया गया एवं सघन पूछताछ की गयी तो उपरोक्त तीनों स्थानों पर ताला चाबी सुधारने के नाम पर रूपयें एवं जेवर चुराना स्वीकार किये। आरोपियों कब्जे से चुराये हुये सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रूपये जप्त करते हुये और भी वारदातों के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है, इसके साथ ही पकडे गये आरोपियो के आपराधिक रिकार्ड के सम्बंध में भी निवास स्थान के थानों से पतासाजी की जा रही है।

तरीका अपराध - पकडे गये तीनों आरोपी आटो एवं बस से जाते थे तथा कालोनियों में पैदल घूम-घूम कर स्वयं को ताला-चाबी सुधारने वाला बताकर 2 लोग बात करते थे, ताला-चाबी सुधारते समय घर का सदस्य जो पास मे खडा रहता था उसको पास से हटाने हेतु चाबी गर्म कर लाओ कहते थे, घर के सदस्य के जाते ही मौका पाकर अलमारी में रखे जेवर एवं नगदी रूपये चुरा लेते थे, 1 व्यक्ति घर के आसपास घूमकर रैकी करता था।

गिरफ्तार आरोपी

1. प्रेमसिंह पिता मगन सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी पलसुद जिला बडवानी
2. विष्णु सिह पिता  गोपाल सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम लोहारी जिला खरगौन
3. अमल सिंह पिता अजीत सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी पलसुद जिला बडवानी

जप्ती

1- थाना पनागर के प्रकरण में - एक सोने का मंगलसूत्र वजनी 4 ग्राम 38 मिग्रा, लाक पट्टी वाली चूडी वजनी 02 ग्राम 700 मिग्रा. , एक जोडी चांदी की पायल वजनी 52 ग्राम एवं 07 नग चांदी की चूडी वजनी 75 ग्राम कुल कीमती 40 हजार रूपये तथा  आलमारी का ताला-चाबी बनाने के औजार
2- थाना ग्वारीघाट के प्रकरण में- नगदी -20500 रूपये ।
3- थाना गोहलपुर के प्रकरण में- सोने की 1 अंगूठी व कान के बाले।

उल्लेखनीय भूमिका

आरोपियों को गिरफ्तार कर मशरूका बरामद करने में थाना प्रभारी पनागर श्री आर. के. सोनी  उप निरी़क्षक नितिन कमल, आर. पुष्पेन्द्र पाण्डे, विनोद शर्मा, क्राईम ब्रांच के प्रधान आरक्षक प्रमोद पाण्डेय, धनंजय सिंह, विजय शुक्ला, आरक्षक रामगोपाल, राममिलन, खुमान सिंह, बीरबल व मोहित की सरहानीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिंह (भा.पु.से.) द्वारा टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post