बी.ओ. शर्मा की सेवानिवृत्त पर सम्मान समारोह आयोजित
खंड शिक्षा अधिकारी बृजमोहन शर्मा के किए गए कार्य हमेशा रहेंगे याद
रंभापुर (डॉ हितेंद्र खतेडिया) - स्थानीय शासकीय बालक हाई स्कूल में विकास खंड अधिकारी एव प्राचार्य उत्कृष्ट शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मेघनगर के श्री डाक्टर बी ए न शर्मा जी के सेवानिवृत्त पर बालक हाई स्कूल के प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मंच पर, श्रीमती शर्मा, वर्मा, बी.आर. सी. अधिकारी मंगल सिंह नायक,एल एस नायक,कन्या संस्था प्रभारी प्राचार्य एम एल बसोड़,बालक संस्था प्रभारी मनोज पाल, एव पत्रकार गण ,भूपेंद्र बरमण्डलिया, निसार पठान उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम माँ शारदे की पूजा अर्चना एव पुष्प हारो से सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया एव सभी अतिथियों का बालक हाई स्कूल के स्टाफ द्वारा मंच पर पुष्प हार से स्वागत किया, मंच पर सर्वप्रथम माँ शारदे की वंदना, अतिथियों का स्वागत गीत शिक्षिक नरेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। उद्बोधन में शर्मा जी के कार्यकाल एव उनका मधुर व्यवहार एव अधिनस्त कर्मचारियों से कैसा काम लेना यह गुण शर्मा जी मे विधमान है इसी अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में ,समाज सेवा में भी इनकी अग्रणीय भूमिका रहती थी एव कभी भी सेवा के कार्यो को अच्छी तरह अंजाम देते थे सभी ने उनके कार्यकाल की भूरी भूरी प्रसंशा की एव संस्था बालक हाई स्कूल द्वारा शाल, श्रीफल, उपहार, भेट किया गया। उद्बोधन में शिक्षक राजेंद्र पड़वाल, अर्जुन झाड़, श्रीमती अलका भूरिया,जोशी, पंकज वर्मा, सीएससी सोलंकी, एवं मंचासीन अतिथियों ने उद्बोधन दिए। उक्त कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अशोक खंडेलवाल द्वारा किया गया वहीं आभार शाला प्रभारी मनोज पाल ने माना उक्त आयोजन में समस्त संकुल के शिक्षक उपस्थित रहे।
Tags
jhabua

