स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर राष्ट्र समृद्धि के लिए हवन किया | swatantrata divas ke pavan parv pr rashtr samraddhi ke liye hawan kiya

स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर राष्ट्र समृद्धि के लिए हवन किया

स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर राष्ट्र समृद्धि के लिए हवन किया

धामनोद (सुभाष पारीक) - 73 वे स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर जय श्री एकेडमी बलवारी मैं विशेष कार्यक्रम का आयोजन रखा गया जिसमें राष्ट्र समृद्धि के लिए हवन किया जिसमें, धामनोद नगर के पत्रकार व व्यापारी सुभाष पारीक जी, संगीतकार हिमांशु सिंघल जी, बलवारी के गणमान्य व विद्यालय के समस्त विद्यार्थी स्टाफ ने हमारे वीर जवान की शत आयु की आहुति दी । मुख्य अथिति ने ध्वजारोहण किया, बच्चो ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर राष्ट्र समृद्धि के लिए हवन किया

विद्यालय के डायरेक्टर सुश्री राजश्री सिंह जी ने अमर जवानों को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए सभी को स्वतन्त्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की बधाई दी। कार्यक्रम के पश्चात, विद्यालय  ने धामनोद नगर के पुलिस भाईयो के तक रक्षाबंधन मनाय । पूरे हर्षोल्लास के साथ लोगो ने भारत माता के जयकारे के साथ स्वतंत्रता दिवस की लोगो को बधाइयां दी।

स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर राष्ट्र समृद्धि के लिए हवन किया

15 अगस्त यह  दिन और भी विशेष हो गया क्युकी स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन के साथ संस्कृत दिवस भी है, जो कि देव भाषा का रूप है। संस्कृत  विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है, क्योंकि चारो वेद की रचना भी संस्कृत में कि गई है। इस उपलक्ष्य पर संस्कृत  महत्व बताया और  संस्कृत के श्लोक का उच्चारण कर पूरी विधि से यज्ञ संपन्न हुआ । पूरा विश्व आज संस्कृत के आगे नतमस्तक  क्युकी विदेशो के बड़े बड़े विश्व विद्यालय ने भी संस्कृत का एक विषय उनके पाठयक्रम में जोड़ा है, लोगो को संस्कृत का ज्ञान देने के लिए।

जय श्री एकेडमी आप लोगो से आशा करती है की आप भी अपनी संस्कृति को जिंदा रखेंगे और अपने देश को विकास, और सर्व सुखी संपन्न बनाने में मदद करेंगे ।

Post a Comment

0 Comments