श्रीवर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की साधारण सभा का आयोजन | Shrivardhan sthanakwasi jain shrawak sangh sadharan sabha ka ayojan

श्रीवर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की साधारण सभा का आयोजन

श्रीवर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की साधारण सभा का आयोजन

जितेंद्र घोड़ावत अध्यक्ष व प्रदीप गादिया मंत्री पद का कार्यकाल बड़ाया गया

थांदला (कादर शेख) - डूंगर मालवा के सबसे बड़े व सक्रिय संघ में शुमार श्रीवर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की आगामी कार्यकारिणी के गठन को लेकर साधारण सभा का आयोजन स्थानीय महावीर भवन पर किया गया। बैठक में पूर्वाध्यक्ष नगीनलाल शाहजी, महेश व्होरा, रमेशचन्द्र शाहजी, प्रकाशचन्द्र घोड़ावत, माणकलाल लोढ़ा, सुरेशचन्द्र चौधरी, रजनीकांत शाहजी, पुनमचन्द्र गादिया, रमेशचन्द्र श्रीमाल, राजेन्द्र व्होरा ललित जैन नवयुवक मंडल अध्यक्ष ललित भंसाली, संजय व्होरा, हेमन्त श्रीमाल, राकेश तलेरा, राकेश श्रीमाल सहित समाज के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य व श्रावकगण उपस्थित हुए। बैठक में आगामी दो वर्ष के लिए कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हुई। पूर्वाध्यक्ष नगीनलाल शाहजी सहित समस्त सदस्यों ने वर्तमान कार्यकारिणी के सक्रिय कार्यकाल को देखते हुए व चातुर्मास काल को ध्यान में रखते हुए उसे ही आगामी डेढ़ वर्ष के लिये यथावत रखा है। आपको बता दे जितेंद्र कमलाकांत घोड़ावत की अध्यक्षता में थांदला में दो दीक्षा प्रसंग व वर्षीतप आराधकों के अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव के बड़े कार्यक्रम बड़ी ही सरलता से सम्पन्न हुए थे। सकल संघ ने एक मत होकर पुनः जितेंद्र घोड़ावत को अध्यक्ष, प्रदीप गादिया को मंत्री व प्रकाश मांगीलाल शाहजी को कोषाध्यक्ष बनाते हुए पूरी कार्यकारिणी को एक बार फिर श्रीसंघ थांदला की जिम्मेदारी सौंपी। जितेंद्र घोड़ावत ने अपने कार्यकाल को बड़ाये जाने पर श्रीसंघ का आभार मानते हुए उन्होंने आगामी समय मे अधूरे पड़े जैन नोहरा व सामाजिक स्थलों के जीर्णोद्धार व पूज्य प्रवर्तक देव के भव्य चातुर्मास को प्राथमिकता देने की बात कही। संघ सभा का संचालन मंत्री प्रदीप गादिया ने किया व संघ प्रवक्ता पवन नाहर ने आभार माना।

Post a Comment

Previous Post Next Post