ओम श्री एडवांस एकेडमी ने मनाया जन्माष्टमी पर्व | Om Shri Academy na manaya janmastmi parv

ओम श्री एडवांस एकेडमी ने मनाया जन्माष्टमी पर्व

ओम श्री एडवांस एकेडमी ने मनाया जन्माष्टमी पर्व

पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - पीथमपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित ओम श्री एडवांस एकेडमी हाई स्कूल मैं धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय में बच्चे रंगारंग वेशभूषा में आए। कई बच्चे राधा कृष्ण रुक्मणी के स्वरूप में विद्यालय में आए ।विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने कई रंगारंग प्रस्तुतियां पर नृत्य कर मन मोह लिया। हर-हर मुरारी के जय घोष भी बच्चों द्वारा किया गया रंगारंग झांकी भी प्रस्तुत की। भगवान कृष्ण के प्रमुख भजन पर भाव विभोर प्रस्तुति की गई।

ओम श्री एडवांस एकेडमी ने मनाया जन्माष्टमी पर्व

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से विद्यालय की प्राचार्य शिवानी द्विवेदी रानू पाटीदार विद्या बागाद्रे संगीता उपाध्याय नीलू पांडे सुशीला पवार आराधना तिवारी राखी कटिहार रिंकी श्रीवास्तव लीना मालवीय आदि शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात माखन मिश्री का प्रसाद बांटा गया

Post a Comment

Previous Post Next Post