मंदिरों में मनी जन्माष्टमी मटकी फोड़ के हुए आयोजन
पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - पीथमपुर मैं देर रात तक भजन कीर्तन मंदिरों में चलते रहे। भगवान श्री कृष्ण के जन्म होते ही 12:00 बजे मंदिरों में घंटी शंख आरती के साथ की नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जयकारों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। पीथमपुर कृष्णा कॉलोनी वृंदावन कॉलोनी बजरंग नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पीथमपुर धन्नड इंडोरामा सागोर आदि मंदिरों पर भारी भीड़ रही। पीथमपुर वृंदावन कॉलोनी स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर राधा कृष्ण झांकी के साथ कृष्ण लीला के कुछ दृश्य भी प्रस्तुत किए गये।
भक्तों की भारी भीड़ के बीच रंगारंग प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर समिति वृंदावन कॉलोनी के गौरव पांडे, संजय यादव, शुभम यादव, दीपू यादव, नितिन त्रिपाठी, अमन उपाध्याय, रिंकू मिश्रा, अंकुर मिश्रा, सूरज पांडे, विनोद पांडे, कृष्णा सिंह, अशोक यादव, बीएन यादव, अजय सिंह, के.बी पांडे, रामदरश यादव, भोला असोलिया, जय प्रकाश यादव, श्याम सुंदर यादव आदि कार्यकर्ता व्यवस्था संभाले थे