सेवानिवृत्ति पर बिदाई समारोह का आयोजन | Sevanivratti pr bidai samaroh ka ayojan

सेवानिवृत्ति पर बिदाई समारोह का आयोजन

सेवानिवृत्ति पर बिदाई समारोह का आयोजन

थांदला (मुर्तुजा भाई बोहरा) - थांदला रोड खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. बी.एन. शर्मा के सेवानिवृत्ति के अवसर पर संकुल केंद्र नौगांवा पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौगांवा, हाई स्कूल नरसिंहपुरा, हाई स्कूल सजेली सहित संकुल के समस्त माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय के समस्त शिक्षक व अतिथि शिक्षक उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में संकुल परिवार की ओर से शर्मा को साफा बांधकर एवं शाल श्रीफल भेंट कर प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। शर्मा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए  के पी सिंह, वीके शर्मा, एस.एस पालावत, मनीष पालीवाल, मंगलसिंह पणदा, सुखदेवसिंह नायक, कांतिलाल मंसारे, विजय जोशी ने उन्हें मृदुभाषी ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताते हुए उनके भावी जीवन के लिए मंगलकामनाएं की कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बीआरसी मंगलसिंह नायक, मांगीलाल बसोड़, विट्ठल करमदिय सहित विद्यालय के समस्त वरिष्ठ अध्यापक पूर्व शरद गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में शिक्षिका श्रीमती जोसफिन मेडा द्वारा विदाई गीत प्रस्तुत कर वातावरण भावुक बना दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post