अहिल्या उत्सव के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गए
न्यायालय में भी वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया
देपालपुर (दीपक सेन) - अहिल्या उत्सव के शुभ अवसर पर जहां प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गए उसी श्रंखला में इंदौर जिले की देपालपुर न्यायालय में भी वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें प्रथम श्रेणी न्यायाधीश श्री दिनेश मीणा साहब, प्रथम श्रेणी न्यायाधीश श्रीमती अंकिता शाही मैडम तथा अभिभाषक संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष विक्रम गौड़ सचिव व समस्त अभिभाषकगण जिसमें प्रमुख रूप से रघुनाथ सिंह मौर्य, बी.एल.अग्रवाल, अंतर सिंह मौर्य, जी.के. नायक, मनोज देसाई, विजय नागर, विजय पुरी गोस्वामी, वीरेंद्र नागर,तथा अन्य अभिभाषकगण तथा न्यायालय रामकिशन पाल व समस्त कर्मचारीगण ने हिस्सा लेकर पर्यावरण में वृक्षों के महत्व को बतलाया साथ ही वृक्ष लगाना व उनकी देखरेख करना मानव की नैतिक जिम्मेदारी बतलाते हुए वृक्षों को संरक्षित करने का भी संदेश दिया।
Tags
dhar-nimad
