स्कूली बच्चों से भरी मैजिक पलटी
![]() |
| स्कूली बच्चों से भरी मैजिक पलटी |
छिंदवाड़ा/अमरवाड़ा (गयाप्रसाद सोनी) - अमरवाड़ा के पास लगभग 10: 00 बजे के आसपास ग्राम बाराहीरा मैं अध्ययनरत बच्चे, जोकि प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं के बच्चे थे, ग्राम बाराढाना से बाराहीरा स्कूल पढ़ने जा रहे थे तभी बाराहीरा और बाराढाना के बीचो बीच अचानक मैजिक चलाने वाले ड्राइवर से गाड़ी संभल नहीं पाई और मैजिक पलट गई, मैजिक में बच्चों को लदालद भरा गया था जिसके कारण इस प्रकार की घटना हुई। ड्राइवर की मशक्कत से आज बहुत बड़ी घटना होने से बच गई आसपास के लोगों ने पूरे बच्चों को बाहर निकाला और किसी को जमकर तो नहीं लगी सभी ने देखा, वही जानकारी के अनुसार कुछ बच्चों को सर और हाथों में चोट आई है। कुछ को अमरवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी को गंभीर चोट लगने की कोई खबर नहीं है।

