अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार, फरार 2 की तलाश
30 पेटी देशी शराब एवं टाटा सफारी जप्त
जबलपुर (संतोष जैन) - पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिंह (भा.पु.से.), द्वारा अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, के कारोबार में लिप्त आरोपियों को चिन्हित करते हुये प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परि पालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ रायसिंह नरवरिया एवं एसडीओपी सिहोरा श्रीमति भावना मरावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोसलपुर श्री गिरीश धुर्वे के नेतृत्व मे टीम गठित कर लगायी गयी।
थाना गोसलपुर में आज दिनॉक 22-8-19 को रात लगभग 1 बजे विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बेला स्कूल के पास एक टाटा सफारी जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर एमपी 40 के 3786 है, में कुछ संदिग्ध लोग बैठे हुये हैं, सूचना पर तत्काल योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी करते हुये दबिश दी गयी, पुलिस को देखकर मुखबिर के बताये नम्बर की सफारी में बैठे 3 लोग भागने लगे, घेराबंदी कर एक को पकडा गया, जिसने अपना नाम आशीष सोलंकी उम्र 36 वर्ष निवासी गुजराती मोहल्ला अधारताल बताते हुये स्वयं को प्रतापपुर मझगवॉ देशी शराब दुकान का गद्दीदार होना बताया, भागने वालों के नाम दीपक चौरसिया निवासी बुढागर एवं वाहन का चालक वीरू बताया, सफारी वाहन की तलाशी ली गयी तो वाहन में 30 पेटी देशी शराब जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 25 हजार रूपये है लोड मिली, जिसके परिवहन के सम्बंध मे दस्तावेज मांगे गये तो आशीष सोलंकी के पास कोई भी वैध दस्तावेज होने नहीं पाये गये, आशीष सोलंकी ने बताया कि उक्त शराब दीपक चौरसिया को दी थी, जिसके साथ उसके बताये हुये स्थान पर पहुंचाने जा रहा था, आशीष सोलंकी को अभिरक्षा मे लेते हुये मय सफारी वाहन के शराब जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध 34(2)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये फरार दीपक चौरसिया एवं वीरू की तलाश जारी है।
अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपियो को रंगे हाथ गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी गोसलपुर श्री गिरीश धुर्वे, उप निरीक्षक लखन लाल पटेल, सउनि राजू प्रसाद चौधरी, विनोद बागरी, आरक्षक सतेन्द्र बिसेन, मनीष अहिरवार, ललित मिंज, अमन सिंह, एवं 100 वाहन चालक आशीष दुबे की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिंह (भा.पु.से.) ने टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।
