सांसद ने की कार्यक्रम में शिरकत | Sansad ne ki karykram main shirkat

सांसद ने की कार्यक्रम में शिरकत

सांसद ने की कार्यक्रम में शिरकत

थांदला  (कादर शेख) - क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद गुमानसिंह जी डामोर ने   प्रधानमंत्री कौशल केंद्र  में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की एवं बाहर से आये सभी कंपनी के अधिकारियों से बातचीत की एवं कौशल केंद्र का निरीक्षण किया प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में पधारे समस्त छात्रों को प्रमाण पत्र देकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। जिसमें उपस्थित जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ,सोशल मीडिया संभाग स प्रभारी राजू धानक, जनपद पंचायत के सीईओ आरसी हालु , नगर मंडल अध्यक्ष पारस तलेरा , झाबुआ नगर महामंत्री भूपेश सिंगाड़, आदि उपस्थित केंद्र के डायरेक्टर भूपेंद्र करमदिया ने समस्त अतिथि का स्वागत कर प्रधानमंत्री कौशल केंद्र के बारे में जानकारी दी सेंटर मैनेजर श्रीमती लेखा मंसारे  ने समस्त अतिथि का आभार माना। स्मरण रहे कि लोकप्रिय सांसद महोदय के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि अति वर्षा के दौरान टूटे पुल एवम रोड रिपेयरिंग के आदेश देते ही थांदला विकास खंड में सभी दूर युद्ध स्तर पर कार्य शुरू होने वाले है।

सांसद ने की कार्यक्रम में शिरकत

Post a Comment

Previous Post Next Post