विद्यार्थियों की सुरक्षा-अत्यधिक बरसात के कारण, कलेक्टर ने किया एक दिन का अवकाश घोषित
झाबुआ (मुर्तुजा भाई पिटोल वाला) - जिले में हो रही बारिश की अधिकता को देखते हुए जिला कलेक्टर ने समस्त शैक्षणिक संस्थाओ के विद्यार्थियों और आंगनवाड़ी के बच्चों का एक दिन का अवकाश घोषित किया है। जिलेभर में बारिश ने जलस्त्रोतो में भरमार कर दी है, लगातार हो रही बारिश के चलते, जिला कलेक्टर महोदय ने सम्पूर्ण जिले में मंगलवार का एक दिन के अवकाश की घोषणा की है।
कलेक्टर के आदेश पर अपर कलेक्टर ने आदेश पत्र जारी कर जिले की समस्त शासकिय, अशासकिय, केंद्रीय, सीबीएसई, संबंद्ध विद्यालयो के विद्यार्थी और आंगनवाड़ी के बच्चों की सुरक्षा को मद्देनज़र रखते हुए। मंगलवार के अवकाश की घोषणा की है।
यह अवकाश समस्त विद्यार्थियों के लिए रहेगा।
Tags
jhabua
