सड़क की समस्या को लेकर जोबट नगर बंद सफल | Sadak ki samasya ko lekar jobat nagar band safal

सड़क की समस्या को लेकर जोबट नगर बंद सफल

सड़क की समस्या को लेकर जोबट नगर बंद सफल

कलेक्टर ने शीघ्र समस्या का हल करने का दिया आश्वासन

जोबट (अली असगर बोहरा) - सड़को की जर्जरता को लेकर 26 अगस्त से की जा रही भूख हड़ताल के बाद बुधवार को सकल व्यापारी संघ के आह्वान पर नगर  बंद सफल रहा।
बुधवार दोपहर पश्चात कलेक्टर सुरभि गुप्ता धरनास्थल पर पहुंची फिर प्रेस क्लब ने ज्ञापन दिया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष मनीष जोशी ज्ञापन में कहा गया है कि नगर की सड़कें पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, तथा जिम्मेदार उदासीन है।

सड़क की समस्या को लेकर जोबट नगर बंद सफल

कलेक्टर ने कहा कि बायपास से न्यायालय तक टूलेन मार्ग का स्टीमेंट पीडब्ल्यूडी विभाग से बनवा कर शासन को भिजवा दिया है। साथ ही एम.पी.आर.टी.सी. से चर्चा जारी है। जिला प्रशासन विचार कर रहा है। शीघ्र ही गड्डो से नगर वासियों को मुक्ति मिले यह प्रयास किया जा रहा है।

बुधवार शाम  4:00 बजे बाद व्यापारी संघ ने गांधी चौक से रैली निकाली तथा मुख्यमंत्री के नाम एस.डी.एम. को ज्ञापन सौंपा। हालांकि, सड़क की दुर्दशा को लेकर यही हाल रहा तो शीघ्र ही आंदोलन का स्वरूप चक्का जाम में भी परिवर्तित हो सकता है।

सड़क की समस्या को लेकर जोबट नगर बंद सफल

एसडीएम को सौपे ज्ञापन का वाचन सकल व्यापारी संघ के अशोक जैन ने किया। एस.डी.एम.अखिल राठौर ने कहा कि समस्या गंभीर है, कार्य को शीघ्र से शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए फिलहाल पीडब्ल्यूडी द्वारा तैयार 16 लाख के प्राक्कलन के आधार पर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। प्रशासन का प्रयास है,  कार्य ठोस रुप में हो ताकी समस्या से स्थाई निजात मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post