वडोदरा मजदूरी करने गयी महिला घर लौटते समय अपनी बेटी के साथ हुई लापता
पेटलावद (मनीष कुमट) - तहसील के करडावद की एक महिला वडोदरा मजदूरी करने गयी थी वह वहां से महिला मजदूरी कर अपने घर करडावद लौटते समय अपनी बेटी के साथ हुई लापता। जानकरी अनुसार ग्राम कचनारिया निवासी निर्मला पति सोनू अपनी 2 वर्षीय पुत्री के साथ वडोदरा से अपने घर के लिए देहरादून ट्रेन से आज सुबह 6:30 पर निकली थी, जिसे अपने पति सोनू द्वारा ट्रेन में बिठाया गया था, साथ ही घर वालो को महिला व उसकी पुत्री के घर आने की सूचना भी दी थी। जिसको लेकर आज सभी परिजन बामनिया रेलवे स्टेशन पर महिला व उसकी पुत्री का इंतजार करते रहे, किन्तु दोनो बामनिया नही पहुचे। दोनो सुबह से लापता है। परिजनों द्वारा दोनो की तलाश की जा रही है।
Tags
jhabua
