रापी गाड कर गुप्ता घाटी पर फिर हुई लुट की वारदात | Rapi gaad kr gupta ghati pr fir hui loot ki vardat

रापी गाड कर गुप्ता घाटी पर फिर हुई लुट की वारदात

रापी गाड कर गुप्ता घाटी पर फिर हुई लुट कि वारदात

इलाज के लिए जा रहे साग्या सरपंच व परिवार को मारपीट के बाद लुटा

झाबुआ/पारा (अली असगर बोहरा) - पारा से करिब 4 किमी दूर पारा- झाबुआ मार्ग पर गुप्ता घाटी पर एक बार फिर से अज्ञात बदमाशो ने लुट कि वारदात को अंजाम दिया व लाख रुपए कि नकदी सहीत चांदी कि रकम भी लेगए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने इलाज के लिए ग्राम तेजारीया से अहमदाबाद की ओर जा रहे साग्या सरपंच ठाकुर सिह सैंगर व पूरे परिवार को अज्ञात बदमाशो ने लुट लिया । लूट का शिकार हुए सरपंच ठाकुर सिंह सेंगर के भाई उड़नसिंह सेंगर ने बताया कि रात में करीब 1.40 पर साग्या से निकलने के बाद 2.20 पर हम फतिपुरा व छापरी फाटे के बिच पहुंचे और हमारी तूफान जीप पंचर हो गई। हम गाड़ी से उतरे ही थे कि 10 से 12 बदमाशों ने हमे घेर लिया। इसके बाद उन्होंने सबके साथ मारपीट करते हुवे लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने उडनसिह से दो हजार रुपए ,ठाकुरसिह कि पत्नि हतरीबाई के बेग मे इलाज के लिए रखे एक लाख रुपए व मोबाईल, लडकि प्यारी बाई से एटीएम सहीत ड्रायवर मुकेश के पास से पांच सो रुपए व चांदी का 250 ग्राम वजनी कड़े की लूट की। घटना के बाद उड़न सिंह ने पारा चैकी प्रभारी रमेश कोली को घटना का विवरण बताया। कुछ ही देर में चैकी प्रभारी अपने स्टाफ के साथ वहां पहुंचे। 

पारा चैकी प्रभारी ने भी घटना कि जानकारी देते बताया कि बदमाशों ने पत्थर नुमा रापी को मिट्टी मे गाड़ कर घटना को अंजाम दिया व पहिया बदलते समय मारपीट कर भाग निकले। गुरुवार सुबह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर ने घटना स्थल पर पहुच कर घटना कि जानकारी ली व स्टाफ को बदमाशों को शीघ्र पकड़ने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए । मोके पर फिगर प्रिंट एक्स्पर्ट व डाॅग स्क्वाॅड टिम भी पहुची लुट कि वारदात का सुराग लगाने कि कोशीश कि। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना मे लेलिया हे व सिघ्र ही अपराधीयो को पकडने कि बात कही। ज्ञात हे कि गत मार्च माह मे भी इसी स्थान पर पारा निवासी झाबुआ के सी ए ओम प्रकाश प्रजापत के साथ भी इस तरह कि वारदात हो चुकि हे। जिसके अपराधी अभी भी पुलिस कि गिरफत से दुर हे। क्षेत्र मे इस तरह कि कुछ माह के अंतराल के बाद दुसरी वारदात होने से क्षेत्र के नागरीको मे भय व्याप्त हे।

Post a Comment

Previous Post Next Post