15 दिनों के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची दीपक नेवारे के हत्यारे के पास | 15 dino ke baad bhi police nhi pahunchi deepak neware ke hatyare ke pass

15 दिनों के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची दीपक नेवारे के हत्यारे के पास

15 दिनों के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची दीपक नेवारे के हत्यारे के पास

बालाघाट (टोपराम पटले) - 1 अगस्त को समरलाल नेवारे करमसरा निवासी का छोटा पुत्र दिपक नेवारे अपने कुछ दोस्तों के साथ धुमने निकला परन्तु साथ में वापस नहीं हो पाया परिवार वालों ने इधर उधर रिश्तेदारों के पता कर रहे थे तभी 4 अगस्त को बैहर पुलिस ने बुददूटोला भन्डेरी से एक कुऐ से लाश मरामद कर मर्ग कायम करने के बाद अज्ञात लाश बताया कर दफनाना दिया गया। 5 अगस्त को परिजन ने वाट्स अप के माध्यम से लाश का पहचान किया गया है और बैहर थाना में ही शिकायत दर्ज कराया गया कि गांव करमसरा से ही मुकेश नेवारे पिता रामू नेवारे और राजा पिता छन्नूलाल के साथ निकले थे और उन्होंने ही उसका कत्ल कर कुऐ में डाला है। तब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पुछताछ चालू किया लेकिन बाद में मुकेश नेवारे और राजा दोनों गांव में खुलेआम बेधड़क घुम रहे है। जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को कि है कि बारिकी से जांच कर अपराधियों को सजा मिलना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post