बैहर को जिला बनाने मलाजखंड, बिरसा में ली गई बैठक | Behar ko jila banane mlajkhand birsa main li gai bethak

बैहर को जिला बनाने मलाजखंड, बिरसा में ली गई बैठक

बैहर को जिला बनाने मलाजखंड, बिरसा में ली गई बैठक

बालाघाट (टोपराम पटले) - विगत दिवस बैहर के आम्बेडकर पार्क में बैहर विकास संघर्ष समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार  मलाजखंड में पत्रकार संतोष बिसेन के कार्यालय में बैहर विकास समिति के पदाधिकारी सूरज ब्रम्हे, केदार प्रसाद त्रिपाठी, गणेश खैरवार एवं त्रिलोक कटरे की विशेष उपस्तिथि में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सूरज ब्रम्हे ने बताया कि बैहर को जिला बनाने विगत 25 वर्षों से बैहर को जिला बनाओ संघर्ष समिति के माध्यम से बैहर की जनता संघर्ष करते आ रहें हैं। इस बीच समिति के पदाधिकारियों के माध्यम से मध्यप्रदेश के विगत 25 वर्षों से सत्तासीन मा. मुख्यमंत्रीयों को अनेको बार ज्ञापन सौंपकर बैहर को जिला बनाने की मांग की जा रही है। ज्ञापन की प्रतियाँ केंद्रीय मंत्रियों को भी अनेकों बार दिया गत है। लेकिन शासन-प्रशासन का बैहर को जिला बनाने की ओर कोई ध्यान नही है। इस आंदोलन को वृहत रूप देने के लिए विगत दिवस बैहर विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया है। इस समिति में बैहर, बिरसा, परसवाड़ा, गढ़ी तथा उकवा के सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी, समाज सेवी, पत्रकार, गणमान्य नागरिकों को पदाधिकारी बनाया गया है। जो अपने अनुभव के आधार पर बैहर को जिला, गढ़ी, उकवा तथा सोंगुड्डा को ब्लॉक का दर्जा दिलाने संघर्ष करेगें। इसी  सम्बंध में बिरसा में बैठक का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत लिया जा रहा है। श्री ब्रम्हे ने बैठक में उपस्तिथ सभी लोगों को तथा बिरसा क्षेत्र के सभी बुद्धिजीवी भाइयों को पत्रकार बन्दुओं, व्यापारी भाइयों  एवं गणमान्य नागरिकों से 26/8/2019 दिन सोमवार को बैहर के आम्बेडकर पार्क में समय 3 बजे उपस्तिथ होने की अपील किया है। बैठक में सूरज ब्रम्हे, केदार प्रसाद त्रिपाठी, संतोष बिसेन, गणेश खैरवार, जयपाल ब्रम्हे, तरुण वर्मा, त्रिलोक कटरे, अशोक अंगारे, संतोष कटरे, कपूर बलिए, उदय मेरावी, किशोर सिंह, मामराज शरणागत, टोपराम पटले, अभिषेक देशकर, सुकरीत कोरवा एवं अन्य उपस्तिथ रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post