पुलिया में गुणवत्ता हीन कार्य होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की कही बात
रीवा (लकी सिंह) - प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत बन रही रोड मध्यप्रदेश के रीवा जिला गंगेव जनपद के ग्राम पंचायत बेलवा पैकान की है जो नेशनल हाईवे से लोला कुशवाहा के घर तक है।जिसमें निर्माण की गई पुलिया की गुणवत्ता को आप स्वयं देख सकते हैं।बिना वाहन चले जब इस पुलिया की ये स्थिति है।तो वाहन चलने पर क्या स्थिति होगी।ये तो इस सड़क मे पदस्थ इंजीनियर और ठेकेदार सीधे सीधे आम राहगीरों की जिंदगी का सौदा कर रहे हैं। यहां कभी भी और किसी भी वक्त बडी घटना घट सकती है।जिसका जिम्मेदार कौन होगा। शासन प्रशासन से आग्रह है कि इस निर्माण कार्य के गुणवत्ता की जांच के साथ साथ जो गुणवत्ता हीन कार्य हुआ है उसे तोडकर पुनः गुणवत्ता पुर्ण कार्य किया जाए। नही तो युवा जनसेवक अमित सिंह बनाफर के व्दारा मजबूरन सैकड़ों साथियों के साथ आंदोलन करना पडेगा।
Tags
dhar-nimad
