ढोल नगाड़ों के साथ विधुत वसूली का अभियान शुरू - शिशिर गुप्ता, उप महाप्रबंधक
मुरैना (संजय दीक्षित) - बिजली कंपनी के द्वारा बकायेदारों से सख्ती से निपटने के लिए गुरुवार को ढोल नगाड़ों के साथ बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने रैली निकाल कर बकायदारों को जागरूक किया। बकायदारों को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन बिजली घर से होते हुए शहर में निकाली गयी। जिससे की बकाया राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए।अगर काफी प्रयास करने के बाद भी उपभोक्ताओं के द्वारा बिजली का बिल बकाया जमा नहीं कराया गया तो बकायेदारों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को बिजली कंपनी की टीम ने बस स्टैंड से कलेक्ट्रेट परिसर, सदर बाजार, हनुमान चौराहा ,रामनगर होते हुए बकायेदारों के घर ढोल नगाड़े बजाकर बकाया बिल जमा करने के लिए जागरूक किया गया।इस कार्रवाई को देखते हुए कुछ उपभोक्ताओं ने राशि जमा करने का दृढ़ संकल्प लिया। बिजली कंपनी के उप महाप्रबंधक शिशिर गुप्ता ने कहा कि बकायादारों से सख्ती से निपटा जाएगा। यदि बकायादार कार्रवाई से बचना चाहते हैं तो बिजली कंपनी की बकाया राशि को शीघ्र ही जमा करा दें। जिससे उनकी चल अचल संपत्ति कुर्की होने से बच जाएगी। इसके साथ ही बिजली कनेक्शन काटने के लिए किसी जगह महिलाओं का विरोध किया जाता है तो इनसे निपटने के लिए महिला दल भी गठित किया गया हैं। जो कार्रवाई के दौरान टीम के साथ रहेंगी । बिजली कनेक्शन काटने से पहले बिजली कंपनी के अधिकारियों ने जिले में करीब 38 हज़ार बकायादारों को मोबाइल पर मैसेज और कॉल कर के बिल जमा करने की चेतावनी दी गई है कि वह बिजली कंपनी कार्यालय आकर अपना बिल जमा कराएं। अगर बिजली कनेक्शन काटे जाने के बाद बकायादारों ने राशि जमा नहीं कराई तो उनके नाम होर्डिंग पर लगाकर बाजार में चस्पा कर दिए जाएंगे।इसके साथ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 56 के तहत अंतिम नोटिस दिया जाएगा साथ ही नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। इसके साथ ही बकायादारों के घर जाकर ढोल बाजे के साथ कर्मचारी वसूली दल बकायेदारों के नाम को होर्डिंग पर लगाकर जगह-जगह चस्पा करेंगे।
Tags
murena
