12 फिट लम्बे अजगर के निकलने से फैली सनसनी, रेस्कयू कर पकड़ा | 12 fit lambe ajgar ke nikalne se faili sansani

12 फिट लम्बे अजगर के निकलने से फैली सनसनी, रेस्कयू कर पकड़ा


बडवाह (गोविंद शर्मा) - मध्यप्रदेश के बडवाह वन मण्डल क्षेत्र के ग्राम बागोद में हरी पिता  मांगीलाल गुर्जर के निवास के समीप एक बाड़े में फिट 12 लम्बे मादा अजगर के निकलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

अजगर की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही बागोद वन विभाग के अधिकारी कमल जोशी सहित बडवाह के वन्य प्राणी अभिरक्षक टोनी शर्मा की टीम ने मौके पर पहुचकर अजगर का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू करने के बाद अजगर को वनक्षेत्र में छोड़ा गया।

वन विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुच कर  टोनी शर्मा की मदद से मादा अजगर का  सफलता पूर्वक रेस्कयू किया तथा उसको बड़वाह के घने जंगलों में सुरक्षा पूर्वक छोड़ दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post