पुलिस के हत्थे चढ़े मोटरसाईकिल चोर, चोरी की मोटरसाईकिले बरामद | Police ke hatthe chade motorcycle chor

पुलिस के हत्थे चढ़े मोटरसाईकिल चोर, चोरी की मोटरसाईकिले बरामद

पुलिस के हत्थे चढ़े मोटरसाईकिल चोर, चोरी की मोटरसाईकिले बरामद

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - पुलिस थाना झाबुआ की टीम द्वारा रानापुर रोड़ पर त्रिपुरा कॉलेज के समीप मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दो युवकों को बिना नंबर की मोटरसाईकिल से जाते हुए संदेह के आधार पर पकड़ा गया। बाद जब उन्हें पुलिस थाने पर लाकर सख्ती से पूछताछ की तो, उन्हांने उक्त मोटरसाईकिल पुलिस कॉलोनी से चोरी करना कबूला। बाद आरोपियों ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर कई अन्य मोटरसाईकिल चोरी करना भी कबूल किया। जिन्हें पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है।

उक्त घटना का पर्दाफाष 29 अगस्त, गुरूवार को दोपहर स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकारवार्ता में पुलिस ने किया। पत्रकारवार्ता में एसडीओपी अनुभाग झाबुआ इडला मोर्य ने संपूर्ण मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 28 अगस्त, बुधवार को वाहन चैकिंग के दौरान त्रिपुरा कॉलेज के समीप मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि रानापुर तरफ से दो व्यक्ति सफेद रंग की बिना नंबर की टीवीएस अपाचे लेकर झाबुआ तरफ आ रहे है। सभवतः उक्त वाहन चोरी का हो सकता है। मुखबिर की सूचना पर हमराह फोर्स आरक्षक मनीष एवं चंदर को सूचना देकर त्रिपुरा कॉलेज पर चेकिंग हेतु खड़े होने के लिए निर्देषित किया। थोडी देर बाद वहां से बिना नंबर की उक्त मोटरसाईकिल निकलने पर हमराह फोर्स की मद्द से रोककर वाहन के कागजात मांगने पर कागज नहीं होना बताया। बाद शंका के आधार मोटरसाईकिल के साथ सवार दोनो युवकों को पुलिस थाना झाबुआ लाया गया। 

दोनो युवकों ने कबूली चोरी

जहां पुलिस अधीक्षक विनीत जैन एवं एसडीओपी इडला मोर्य के निर्देष पर थाने पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक जोरावरसिंह सिसौदिया एवं तैनात फोर्स सहायक उप निरीक्षक रमेषचन्द्र गेहलोत, आरक्षक गमतु, चन्द्रभानसिंह जाट, महेन्द्र, मनीष, चंदर द्वारा पूछताछ करने पर दो युवकों ने अपना नाम सुरेष पिता टेटु सिंगाड़ उम्र 18 वर्ष निवासी रानापुर एवं विजय पिता मुनसिंह डामोर उम्र 19 वर्ष निवासी धामनीनाथु होना बताया तथा जानकारी दी कि उक्त मोटरसाईकिल टीवीएस अपाचे उन्हांने पुलिस थाना झाबुआ के पुलिस कॉलोनी से चोरी की थी।

यह चोरियां भी कबूली

इस दौरान दोनो आरोपियांं ने यह भी बताया कि वह अपने एक अन्य साथी राहुल निवासी पाडलवा के साथ करीब डेढ माह पहले खोडि़यार माता मंदिर के सामने से होडा साइन क्रमांक एमपी-45, एमएच-8202, सज्जन रोड़ पर छोटे तालाब के सामने से हीरो होड़ा सीडी डीलक्स मोटरसाईकिल क्रमांक एमपी-45, एमजी-7623 चोरी करना बताया। साथ ही दिलीप गेट उदयपुरिया से बुलेट क्रमांक एमपी-09, एनएन-1280 को चुराकर रंगपुरा में अनास नदी के पास झाडि़यों में फैंकने की जानकारी दी, जो झाबुआ थाने पर धारा 379 में हीरो होंडा सीडी डिलक्स, बिना नंबर की सफेद रंग की अपाचे, हीरो होंडा साइन एवं बुलेट थाना कोतवाली के अपराधों में चोरी गया मश्रुका होने से उक्त टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से जप्त की गई है। 

इनका रहा सराहनीय सहयोग

इस कार्रवाई में सराहनीय सहयोग थाना प्रभारी जोरावरसिंह सिसौदिया, प्रधान उप निरीक्षक असलम पठान, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र शर्मा एवं रमेषचन्द्र गेहलोत, आरक्षक रमतु, चन्द्रभानसिंह जाट, महेन्द्र, मनीष, चंदर आदि का रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post