अंर्तराष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद ट्राफियों का हुआ अनावरण
जिला स्तरीय मेजर ध्यानचंद ट्राफी का आयोजन आगामी 25 सितंबर को
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - अंर्तराष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद जयंती के उपलक्ष में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला स्तरीय मेजर ध्यानचंद ट्राफी (इंटर स्कूल स्पोर्टस मीट-2019) का आयोजन शारदा स्पोर्ट्स द्वारा किया जाएगा। जिसकी ट्राफियों का अनावरण 29 अगस्त, गुरूवार को शारदा विद्या मंदिर बिलिडोज के परिसर में अतिथि संचालक ओम शर्मा एवं श्रीमती किरण शर्मा तथा सीबीएसई प्राचार्य श्रीमती शालिनी व्यास ने गरिमामय रूप से किया। जिला स्तरीय उक्त आयोजन आगामी 25 सितंबर को किया जाएगा।
ट्राफी अनावरण अवसर पर मुख्य अतिथि ओम शर्मा ने बताया कि मेजर ध्यानचन्द ट्राफी के महान खिलाड़ी रहे है, उन्हंे हाॅकी का जादूगर भी कहा जाता है। इनकी जयंती को अंर्तराष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में देषभर में मनाया जाता है। उसी क्रम में झाबुआ में भी पिछले 6 वर्षों से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कबड्डी, व्हालीबाॅल, बास्केट बाॅल (सीनियर एवं जूनियर बालक-बालिका) की स्पर्धा होती है। यह जिले के अषासकीय विद्यालयों का एक भव्य आयोजन होता है। इस वर्ष बारिष के कारण यह आयोजन आगामी 25 सितंबर को किया जाएगा।
जिले के सभी अषासकीय विद्यालयों के खिलाड़ियों से भाग लेने की अपील
श्री शर्मा ने जिले के सभी अषासकीय शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्रा खिलाड़ियों से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर आयोजन को भव्य बनाने की अपील की है। ट्राफी अनावरण अवसर पर विद्यालय परिवार के रविन्द्र नायक एवं यषपालसिंह ठाकुर आदि भी उपस्थित थे।
Tags
jhabua
