कार्य में लापरवाही बरतने पर वेतन रोका गया | Kary main laparwahi baratne pr vetan roka gaya

कार्य में लापरवाही बरतने पर वेतन रोका गया

कार्य में लापरवाही बरतने पर वेतन रोका गया

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - सीएमएचओ डाॅ. बारिया ने बताया कि राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत निरन्तर सेवाये गर्भवती माताओ व बच्चो को जानलेवा बीमारियो से बचाव के टीके लगाकर गंभीर बीमारियो से बचाव किया जा रहा है। जिसका रिकार्ड आनॅलाईन आरसीएच पोर्टल परं अनमोल के माध्यम से दर्ज किया जाता है। माह अगस्त मे दी गई सेवाओ का पोर्टल पर इंद्राज किया जाना था, किन्तु कुछ स्वास्थ्य सेवको के द्वारा कार्यवाही में लापरवाही बरते जाने से सेवाओ के ग्रेडींग में जिले की उपलब्धि में कमी आई है। स्वास्थ्य सेवको बीएमओ, सेक्टर मेडीकल आॅफीसर, सुपरवाइजर, बीपीएम, एएनएम इत्यादि का माह अगस्त का वेतन सीएमएचओ डाॅ. बारिया द्वारा रोका गया है। माह अगस्त का वेतन 90 प्रतिषत से अधिक उपलब्धि प्राप्त किए जाने तक रोका गया है। जिसमें खण्ड चिकित्सा अधिकारियो, सेक्टर चिकित्सा अधिकारियो, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधंक, विकासखण्ड कम्युनिटी मोबिलाईजर, खण्ड विस्तार प्रषिक्षण, सेक्टर सुपरवाइजर, एलएचव्ही एवं महिला एवं पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल है। भविष्य में भी प्रत्येक माह 90 प्रतिषत से अधिक सेवाए आॅनलाईन पोर्टल में इंद्राज किए जाने के उपरांत ही संविदा लोक सेवको का वेतन आहरण किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post