पूर्व भाजपा सरकार द्वारा छीने गए पंचायत राज अधिनियम नई सरकार द्वारा जल्द ही लौटाए जाएंगे - मंत्री कमलेश्वर पटेल | Panchayat raj adhiniyam nai sarkar dwara jald hi lotaye jaenge

पूर्व भाजपा सरकार द्वारा छीने गए पंचायत राज अधिनियम नई सरकार द्वारा जल्द ही लौटाए जाएंगे -ः मंत्री कमलेश्वर पटेल

पूर्व भाजपा सरकार द्वारा छीने गए पंचायत राज अधिनियम नई सरकार द्वारा जल्द ही लौटाए जाएंगे -ः मंत्री कमलेश्वर पटेल

उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर हुआ पंच-सरपंच स्व-सहायता समूह प्रषिक्षण सह-सम्मेलन, हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - मप्र की कांग्रेस सरकार हर वर्ग के विकास के लिए कटिबद्ध है, हर वर्ग के उत्थान के लिए वर्तमान सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित कर उन्हें लाभान्वित कर रहीं है। हमारा उद्देष्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के स्वावलंबी एवं आत्म निर्भर बनाना है, इस हेतु नए समूह को 25 हजार रू. एवं सेक्टरवाईस समूह को 50 हजार रू. दिए जाएंगे। साथ ही सरकार की मंषा है कि हर विकासखंड नहीं अपितु हर ग्राम पंचायत स्तर पर गौषाला खोली जाएं। इसके साथ ही जिले में विकाखंड स्तरों पर स्वयं सहायता महिलाआें के एकत्रिकरण होने पर भवन (हॉल) निर्माण हेतु 3 करोड़ रू. की राषि आवंटित की जाएगी। इसके साथ ही मप्र सरकार जल्द ही भूतपूर्व भाजपा सरकार द्वारा छीने गए पंचायत राज अधिनियम को भी लागू करेगी, यह मेरा वादा है।

पूर्व भाजपा सरकार द्वारा छीने गए पंचायत राज अधिनियम नई सरकार द्वारा जल्द ही लौटाए जाएंगे -ः मंत्री कमलेश्वर पटेल

उक्त उद्बोधन एवं घोषणा मप्र शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री कमलेष्वर पटेल ने 30 अगस्त, शनिवार को झाबुआ के उत्कृष्ट उमा विद्यालय मैदान पर पंच-सरपंच, स्व-सहायता समूह प्रषिक्षण सह-सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए की। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल ने आगे कहा कि स्वयं सहायता समूहों का आधा कर्जा माफ करने के प्रयास भी सरकार द्वारा किए जाएंगे। मप्र सरकार ने गरीब वर्ग के लोगां के लिए बिजली बिल में भी कमी की है, अब 100 यूनिट तक 100 रू. का बिजली बिल किया गया है। पंचायत मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम पूर्व कांग्रेस की यूपीए सरकार ने लागू किया है। साथ ही वर्तमान कांग्रेस सरकार ने सुरक्षा निधि की राषि भी बढ़ाई है। झाबुआ जिले के गांवों तो ठीक मजरे-टोलों में भी पक्की सड़क बने, ऐसी सरकार योजना तैयार कर रहीं है।

पूर्व भाजपा सरकार द्वारा छीने गए पंचायत राज अधिनियम नई सरकार द्वारा जल्द ही लौटाए जाएंगे -ः मंत्री कमलेश्वर पटेल

अधिकारियों को दी दो टूक हिदायत

मंत्री श्री पटेल द्वारा अपने उद्बोधन में मप्र की कमलनाथ सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए पूर्व भाजपा सरकार को भी जमकर कोसा गया। साथ ही मंच से अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि यदि सरकार की योजनाओं एवं घोषणाओं का ठीक तरह से क्रियान्वयन जिले के अधिकारियों द्वारा नहीं किया जाता है, तो सरकार उन पर सख्त कार्रवाई करने से भी नहीं चूकेगी। गरीब, किसानों और जरूरतमंदों को सरकार की योजनाआें का शत-प्रतिषत लाभ मिले, यह कांग्रेस पार्टी की सरकार की मंषा है। 
पूर्व सरकार में अधिकार मांगने पर बरसाएं जाते थे डंडे, अब ऐसा नहीं होगा

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व केंंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद
कांतिलाल भूरिया ने पूर्व भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चौहान ने पंचायत राज अधिनियम खत्म कर विकास के रास्ते पूरी तरह से बंद कर दिए थे। भोपाल में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा अपने अधिकार वापस पाने के लिए आंदोलन करने पर पूर्व भाजपा सरकार के ईषारों पर पुलिस द्वारा उन पर डंडे बरसाए जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कांग्रेस सरकार जल्द ही पंचायत राज अधिनियम वापस लागू करेगी। साथ ही वर्तमान सरकार द्वारा किसानों के 2 लाख रू. तक का कर्जा माफ करने की बात भी प्राथमिकता से सांसद भूरिया ने बताई।

पहले पंच-सरंपचों को छोटी-छोटी समस्याआें के लिए भटकना पड़ता था, अब ऐसा नहीं होगा

जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने पंचायत मंत्री का ध्यान स्वयं सहायता समूह की महिलाओ के सामूहिक बैठक व्वस्था की ओर से आकर्षित करते हुए कहा कि इनके बैठने के लिए एक भवन (हॉल) की व्यवस्था की जाएं। साथ ही बैठने के लिए दरी-चटाई आदि की भी व्यवस्था हो। स पंचायत राज अधिनियम को ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों के लिए आवष्यक बताते हुए इसे पुनः लागू करने पर भी जोर दिया। जोबट विधायक सुश्री कलावती भूरिया ने कहा कि वे लंबे समय तक जिला पंचायत झाबुआ की अध्यक्ष रहीं है, इस दौरान उन्होनें पूर्व भाजपा सरकार द्वारा छीने पंचायत राज को लागू करने के लिए जिले के ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियां के साथ लगातार भोपाल और उच्च स्तर पर प्रदर्षन कर इसे लागू करने हेतु प्रयास किए। पूर्व भाजपा सरकार में पंच-सरपंचों को छोटे-छोटे काम के लिए भी विधायक और मंत्रियां के सामने हाथ जोड़ना पड़ते थे, लेकिन वर्तमान सरकार में उनके साथ ऐसा नहीं होगा, उनकी हर समस्या प्राथमिकता से सुनकर उसके निराकरण की पहल की जाएगी।

स्व. इंदिरा गांधी ने किया था बैंकों का राष्ट्रीयकरण

पेटलावद विधायक वालसिंह मेड़ा ने बताया कि पंचायती राज अधिनियम पूर्व में कांग्रेस की यूपीए सरकार के दौरान स्व. राजीव गांधीजी ने लागू किया था। जब मप्र में कांग्रेस की सरकार होकर मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह थे, लेकिन मप्र में पूर्व भाजपा सरकार ने इसे छीन लिया। थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया ने कमलनाथ सरकार की प्रसंषा करते हुए कहा कि जिले के विकास के लिए ग्रामीण विकास विभाग एवं आदिवासी विकास विभाग को मिलकर कार्य करना होगा। अल्पसंख्यक कांग्रेस के मुजीब कुरैषी ने बता कि स्व. इंदिरा गांधी जब प्रधानमंत्री थी, तब बैंकां का राष्ट्रीयकरण किया गया था और गरीबों की आर्थिक स्तर पर मद्द के लिए रास्ते खोले गए थे। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह ने भी आदिवासी समाज के उत्थान एवं विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। जिपं अध्यक्ष शांति राजेष डामोर ने भी अपने संक्षिप्त उद्बोधन में मप्र की कमलनाथ सरकार की भूरी-भूरी प्रसंषा की। सम्मेलन को पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने भी संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

पंचायत मंत्री का किया गया भव्य स्वागत

सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंचायत मंत्री कमलेष्वर पटेल एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। जिला पंचायत की ओर से सीईओ संदीप शर्मा एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा पंचायय मंत्री श्री पटेल को साफा एवं झुलड़ी पहनाकर तथा आदिवासी संस्कृति का प्रतीक चिन्ह गुडि़या तथा तीर-कमान भेंटकर किया। साथ ही अन्य सभी अतिथियों का भी साफे पहनाकर उनका स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने दिया। बाद स्वय सहायता समूह की महिलाओं ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान भगोरिया नृत्य की प्रस्तुति शासकीय कन्या उमा विद्यालय थांदला एवं लोक नृत्य की शासकीय बालिका परिसर उत्कृष्ट विद्यालय झाबुआ की बालिकाओं ने प्रस्तुत किया।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रूपसिंह डामोर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंदवीरसिंह राठौर लाला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाष रांका, गुरूप्रसाद अरोरा, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मन्नूबेन डोडियार, जनपद पंचायत अध्यक्ष शंकरसिंह भूरिया, आषीष भूरिया, गौरव सक्सेना, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट सहित पुलिस प्रषासन की ओर से पुलिस अधीक्षक विनीत जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर, सहित बड़ी संख्या में पंच-सरंपच एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं और स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। सम्मेलन के अंत में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। संचालन वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. गीता दुबे, व्याख्याता लोकेन्द्रसिंह चौहान एवं षिक्षक हरिष कुंडल ने किया।

1 सितंबर को आएंगे स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट

जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने बताया कि 1 सितंबर, रविवार को मप्र शासन के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट झाबुआ जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान दोपहर करीब 12 बजे उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर उनक द्वारा आषा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जाएगा। बाद सर्किट हाऊस में जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से चर्चा की जाएगी। तत्पष्चात् मंत्री श्री सिलावट अगले गंतव्य स्थल के लिए रवाना होंगे।

मुख्य बाते 

– सम्मेलन में जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्रसिंह बघेल नदारत थे।
– सम्मेलन में अतिथियों के उद्बोधन को आसानी से सुनने के लिए मंच के दोनो ओर एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई।
– सम्मेलन दोपहर करीब 12.30 बजे आरंभ होना था, लेकिन पंचायत मंत्री श्री पटेल के पहले कालीदेवी के ग्राम रोटला में आयोजित कार्यक्रम में चले जाने से त्कृष्ट विद्यालय मैदान पर सम्मेलन दोपहर 2 बजे मंत्री के आने पर आरंभ हो सका।
– सम्मेलन को लेकर सुबह 10 बजे से ही उत्कृष्ट मैदान पर पंच-सरपंच एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एकत्रित हो गई थी और सम्मेलन देरी से आरंभ होने से शाम करीब 5 बजे तक चलने से चलते कार्यक्रम के बीच में से ही कई महिलाएं एवं पंच-सरपंच उठकर चले गए।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News