नर्मदा नदी उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर
मन्दिर ओर पुल डूबने की कगार पर
खलघाट (मुकेश जाधव) - सरदार सरोवर बांध को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है। तवा बांध के 12 गेट खोल देने से नर्मदा नदी उफान पर है। तो वही खलघाट के सम्पूर्ण मन्दिर से स्नान घाट जलमग्न हो गए है। वही नर्मदा नदी का पुराना ब्रिज जलमग्न होने की कगार पर है। प्रशासन में पुराने पुल पर आवागमन किया बन्द। पुल के दोनों साइड खड़ी की दीवार।नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। समाचार लिखे जाने तक किसी भी प्रकार से अप्रिय घटना नही है।
Tags
dhar-nimad