पी एम जी एस वाय विभाग और ठेकेदार की लापरवाही, करोड़ो के निर्माण कार्य अधर में | PMGSY vibhag or thekedar ki laparwahi

पी एम जी एस वाय विभाग और ठेकेदार की लापरवाही, करोड़ो के निर्माण कार्य अधर में

पी एम जी एस वाय विभाग और ठेकेदार की लापरवाही, करोड़ो के निर्माण कार्य अधर में

अधूरे निर्माण स्थलों से खतरे कर रहे लोग आवाजाही

आमला (रोहित दुबे) - प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते ब्लाक में करोड़ो के कार्य अधूरे पड़े है ।और इन निर्माण स्थलों पर सुरक्षा के कोई इंतज़ाम नही है और ऐसे स्थानों से लोग अपनी जान खतरे में डालकर आवाजाही करने को मजबूर है ।हर से 10 की मी दूरी पर स्थित ग्राम लालवाड़ी के समीप करोड़ो के लागत से बन रहे ब्रिज का निर्माण पूर्ण नही हुआ है ।ब्रिज से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है रोजाना हजारो लोग बेल नदी पर बने इस ब्रिज से आवाजाही कर रहे है वही सैकड़ो वाहन जिनमे लगेज वजनी वाहन ,बसे ,सवारी वाहन व अन्य वाहन शामिल है दूसरी ओर ब्रिज पर अभी तक रेलिंग नही लगाई गई और न ही ब्रिज के दोनों अप्रोच कार्य पूर्ण करवाया गया ।बीते दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते बेल नदी उफान पर है वही आवाजाही करने वालो के अलावा ग्रामीण जन इस बिना रेलिंग वाले ब्रिज पर सेल्फी वीडियो बनाने का काम शनिवार सुबह से ही देखे गए ।लालवाड़ी के पवन ,अनिल ने बताया कि ब्रिज की ऊँचाई काफी है दूसरी तरफ ब्रिज पर भारी वाहनों की आवाजाही होने पर क्रासिंग में दिक्कते होती है ब्रिज पर वाहनों के पहियों की मिट्टी से कभी भी दोपहिया वाहन नदी में गिर सकते है क्योंकि यहां रेलिंग नही है ।वही दूसरी तरफ बोरदेही की भेसाई नदी में भी बनाए गए ब्रिज की हालत भी ऐसे ही है रोजाना सेकड़ो वाहन आवाजाही कर रहे लेकिन रेलिंग नही नही है और ब्रिज के दोनों ओर चढ़ाई में कीचड़ है उबड़ खाबड़ होने से अक्सर भारी वाहन पलटने का अंदेशा रहता है चालक हिचकोले लेते हुए वाहन को निकलते है ।

लापरवाह बने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी

ब्लाक में जहा भी विभाग द्वारा सड़क व ब्रिज निर्माण करवाए जा रहे है उनमें से अधिकत्तर निर्माण स्थलों पर आमजनों की सुरक्षा में कोई इंतजाम नही है ।लोग भगवान भरोसे अपने वाहनों सहित आवाजाही कर रहे है ।वही निर्माण कार्य के लिए पर्याप्त समय सारणी के बाद भी विभाग द्वारा अधिक आवाजाही वाले मार्गो के कार्य समय रहते पूर्ण नही करवाए गए जिसका खामियाजा आमजनों को भुगतना पड़ रहा है ।वही सम्बंधित विभाग के ब्लाक देख रहे लापरवाह अधिकारी के कारण बड़ा हादसा भी हो सकता है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post