रोटरी क्लब अपना मेघनगर नगर परिषद मेघनगर के संयुक्त तत्वाधान में हुआ मिट्टी के गणेश जी बनाने का संकल्प | Mitti ke ganesh ji banane ka liya sankalp

रोटरी क्लब अपना मेघनगर नगर परिषद मेघनगर के संयुक्त तत्वाधान में हुआ मिट्टी के गणेश जी बनाने का संकल्प

रोटरी क्लब अपना मेघनगर नगर परिषद मेघनगर के संयुक्त तत्वाधान में हुआ मिट्टी के गणेश जी बनाने का संकल्प

मेघनगर (जिया उल हक कादरी) - पर्यावरण संरक्षण हेतु रोटरी क्लब अपना मेघनगर नगर परिषद एवं संकल्प ग्रुप द्वारा अपने देश की मिट्टी से बने हुए गणेश जी को स्थापित कर पूजा-अर्चना करने का अनूठी पहल की है जिससे पर्यावरण का ध्यान रख संकल्प ग्रुप कि अध्यक्षा श्रीमती भारती सोनी ने सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए श्री बाफना पब्लिक स्कूल में लगभग ढाई हजार बच्चों को संबोधित करते हुए मिट्टी से मात्र 5 मिनट में गणेश जी की प्रतिमा तैयार कर प्रेरित किया रोटरी क्लब अपना के साथ झोन 19 के सहा.गवर्नर भरत मिस्त्री ने उद्बोधन में बताते हुए प्लास्टर ऑफ पेरिस अन्य केमिकल से बनी हुई मूर्तियों को उपयोग कर जब हम नदी में डालते हैं तो हमारा पानी दूषित होता है उससे हमें अत्यधिक बुरे प्रभाव मिलते हैं इस पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल के दौरान रोटरी क्लब अपना मेघनगर के अध्यक्ष महेश प्रजापत सचिव सुमित जैन ने मिट्टी के गणेश जी बनाकर सभी को अपने घर में स्थापित करने का अनुरोध किया श्रीमती सोनी ने सेंट अर्नाल्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल में नन्ही नन्ही बालिकाओं व सभी छात्राओं को मिट्टी से बने हुए गणेश जी वह अपने पर्यावरण को कैसे बचाती है इसका लाभ समझाते हुए पॉलिथीन का उपयोग कम करने के बारे में बताया।

रोटरी क्लब अपना मेघनगर नगर परिषद मेघनगर के संयुक्त तत्वाधान में हुआ मिट्टी के गणेश जी बनाने का संकल्प

कार्यक्रम में श्री सोनी के साथ शबनम कादरी ने साथ देते हुए मिट्टी के गणेश जी से हो रहे अत्यधिक फायदे व बिना किसी लागत के बने हुए गणेश जी की प्रतिमा का उपयोग कर हम अपने नगर अपने देश और अपने नदियों को कैसे लाभान्वित कर सकते हैं अपने उद्बोधन में बताया कार्यक्रम में आखिरी बालक उच्चतर हाई सेकेंडरी स्कूल मेघनगर के सभी बालकों ने मिलकर शपथ ली कि हम मिट्टी के बने हुए गणेश जी का उपयोग करेंगे वह श्रीमती सोनी के बताए गए मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा को विराजित करेंगे अंततः श्रीमती सोनी ने रोटरी क्लब अपना मेघनगर का धन्यवाद किया

Post a Comment

Previous Post Next Post