खेल दिवस के अवसर पर सभी स्कूलों में हुए खेलों के आयोजन | Khel divas ke awsar pr sabhi schoolo main hue khelo ke ayojan

खेल दिवस के अवसर पर सभी स्कूलों में हुए खेलों के आयोजन

खेल दिवस के अवसर पर सभी स्कूलों में हुए खेलों के आयोजन

झाबुआ/पिटोल (अली असगर बोहरा) - भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति में आयोजित खेल दिवस के अवसर पर सुबह 10 से 11 बजे के बीच सभी स्कूलों में देश के प्रधानमंत्री ने हिट इंडिया फिट इंडिया के मूल मंत्र के साथ आह्वान किया कि हमारे देश की आने वाली पीढ़ी एवं वर्तमान युवा पीढ़ी खेलकूद योगा आदि करके स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रहेगी तो देश का विकास होगा इसी कड़ी में पिटोल खेल मैदान पर सभी शासकीय स्कूलों के करीब 1000 बालक बालिकाओं ने इकट्ठा होकर शपथ ली की हम खेलेंगे और आगे बढ़ेंगे के साथ एक मैराथन दौड़ शुरू की जो 2 किलोमीटर तक पूरे पिटोल नगर में खेल के प्रति जागृत करने का संदेश लेकर वापस खेल मैदान पर लौट आए इस मैराथन में स्कूल के बच्चों के अलावा सभी शिक्षक एवं उपस्थित  गणमान्य नागरिकों ने भी दौड़ लगाकर बच्चों का हौसला बढ़ाया इसके पश्चात बालको को एवं  बालिकाओं की टीम द्वारा प्रथक प्रथक क्रिकेट मैच के खेले गए इस कार्यक्रम में सभी स्कूलों के वरिष्ठ शिक्षक कनिष्ठ शिक्षक प्राचार्य शहीद समस्त स्टाफ के लोग मैदान पर थे 

खेल दिवस के अवसर पर सभी स्कूलों में हुए खेलों के आयोजन

इस कार्यक्रम की शपथ विधि में पिटोल के सरपंच का नाम मुंडिया जनपद सदस्य पेमा भाबोर पत्रकार ठाकुर निर्भय सिंह भूपेंद्र सिंह नायक विनय पंचाल किशन नगर आदि गांव के नागरिक उपस्थित थे वही पिटोल के निजी स्कूलों में भी खेल आयोजन किया गया इसमें किड्स जोन टॉपर पब्लिक स्कूल आदि किड्स जोन के नर्सरी तक के बच्चों ने कबड्डी खेली खो खो नन्हे मुन्ने बच्चे गोला बनाकर एक दूसरे का हाथ पकड़कर दौड़ लगाकर खेल खेले

Post a Comment

Previous Post Next Post