बच्चों ने एक साथ कहा पुलिस के बारे में जितना बुरा कहते हैं वैसे पुलिस होती नहीं
धामनोद (मुकेश सोडानी) - मां उमिया गर्ल्स स्कूल मंडलेश्वर के नर्सरी से सातवी तक के बच्चों ने रविवार को थाना धामनोद का भ्रमण किया व पुलिस के कार्यों के बारे में जाना। शिक्षकों ने बताया आज बच्चों को पुलिस स्टेशन धामनोद का भ्रमण कराया गया। आम तौर पर समाज में ऐसा भ्रम है कि पुलिस बहुत कठोर होती है। लेकिन ऐसी बात नहीं है, पुलिस हमारी दोस्त होती है, जो हमारे हर सुख-दुख में अपने परिवार को छोड़कर हमारी रक्षा के लिए खड़ी होती है। इसी उद्देश्य से उन्हें थाने के काम-काज के बारे में बताया गया बच्चों ने शनिवार को थाना धामनोद का भ्रमण किया तथा थाना में होने वाले कार्यों की जानकारी ली।
भ्रमण के दौरान बच्चों को थाने में घुुमाकर थाना के सभी कक्षों को दिखाया गया वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली की संक्षिप्त जानकारी देते हुए थाना में रखे वायरलेस की उपयोगिता के संबंध में बच्चों को बताया गया सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट की जानकारी भी दी गई थाना प्रभारी दिलीप चौधरी सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र भदौरिया ने बच्चों को बताया कि संदिग्ध एवं अपरिचित व्यक्तियों के साथ कहीं भी न जाने ,उनके द्वारा दिए गए किसी प्रकार का खाद्य तथा पेय पदार्थ का सेवन नही करने के लिए कहा। इसी प्रकार बच्चों को वर्तमान में हो रहे मोबाईल फोन से होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए इसके दुरूपयोग से बचने तथा आवश्यकतानुसार ही मोबाईल उपयोग करने की समझाईस दी गई। बच्चों को टे्रफिक नियमों से संबंधित जानकारी भी दी गई जिसमें 18 वर्ष से कम आयु के नाबालिग बच्चों को मोटर सायकल चलाने से मना करते हुए बच्चों को मोटर सायकल चलाने का वैध लायसेंस प्राप्त होने के पश्चात ही मोटर सायकल का उपयोग करने की जानकारी दी गई । बच्चों को बताया कि वे अपने घर में रहने वाले लोगों को मोटर सायकल का उपयोग करते समय हेलमेट अवश्य लगाने, मोटर साइकिल से संबंधित समस्त कागजात व लायसेंस रखने, मोटर सायकल को कहीं खड़ी करने पर हैंडल व मोटर सायकल लाक कर गाड़ी की चाबी अपने पास रखने तथा मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन नहीं चलाने,नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने, बड़े होकर समाज की सेवा करने, भारत के संविधान व कानून का पालन करने की समझाईश दी गयी थाना प्रभारी दिलीप चौधरी में मौजूद बच्चों को हवालात माल खाना और अन्य चीजें दिखाइए उसके बाद मौजूद बच्चों को थाना प्रभारी के द्वारा चॉकलेट वितरित की गई मौजूद बच्चों ने भी बताया कि पुलिस के बारे में जैसा सुना है वह भी सी नहीं होती वह सब की दोस्त होती है
Tags
dhar-nimad
