मांनव कल्याण आश्रम कुमन गांव में जगतगुरु शंकराचार्य जी का हुआ आगमन | Manav kalyan ashram kuman ganv main jagahtguru shankaracharya ji ka hua aagman

मांनव कल्याण आश्रम कुमन गांव में जगतगुरु शंकराचार्य जी का हुआ आगमन

मांनव कल्याण आश्रम कुमन गांव में जगतगुरु शंकराचार्य जी का हुआ आगमन

बालाघाट (टोपराम पटले) - बालाघाट जिले के परसवाड़ा तहसील अन्तर्गत  कुमनगांव में स्थित मानव कल्याण आश्रम में अनंतश्री विभूषित जगतगुरु रामानंदचार्य जी स्वामी का आगमन हुआ जहां  रामस्वरूपचार्य जी महाराज, कामदगिरि पीठाधीश्वर चित्रकूट प्रमुख द्वार के पावन सानिध्य में वृक्षारोपण किया गया वही एक बैठक का आयोजन कर विगत 11 वर्षों से  दिसंबर माह में राम कथा का आयोजन किया जाता रहा है के सम्बंध में चर्चा की गई साथ ही मानव कल्याण आश्रम प्रांगड़ में निर्माणाधीन भव्य राममंदिर को जल्द ही पूर्ण करने की बात कही गई।

 मानव कल्याण आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष तामेश्वर पटेल ने बताया कि ग्राम अरंडीया के गायत्री मंदिर में उक्त आयोजन किया जाता था परंतु वर्ष 2013 में श्री शालिकराम पटेल अरडिंया ने लामता परसवाड़ा मार्ग पर कुमनगांव के पास सवा एकड़ जमीन का दान किया वही आश्रम का निर्माण किया गया, जहां अमृतेश्वर महादेव मनोकामना सिद्ध हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा प्रतिमा भी स्थापित की गई है एवं रामकथा सिद्ध क्षेत्र मानव कल्याण आश्रम कुमनगांव में होने लगी, महाराज श्री के पावन सानिध्य में वर्ष 2015 में विराट भव्य राम मंदिर की परिकल्पना की गई थी, जो वर्तमान में निर्माणाधीन है समस्त जनसाधारण यथाशक्ति सहयोग करे तो यह मंदिर भव्य मंदिर शीघ्र पूर्ण होगा ,जो अपने आप में एक धाम कहलायेगा, निर्माण पूर्ण होने पर संपूर्ण भारत के संतों का समागम इस स्थान में किया जाएगा, एवं इस मंदिर का भव्य शुभारंभ  होगा।  जगद्गुरु शंकराचार्य ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताए की आयोध्या में सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार बहुत जल्द राम मंदिर निर्माण किया जाएगा। 

इस अवसर पर आत्माराम जी पटेल, सालिकराम जी पटेल, गणेश राहंगडाले, जनपद अध्यक्ष सुशीला सरौते, ललित पटेल, तुलसीराम बघेल, तुमेंद्र पटले, जानकी ठाकरे,  संतोष पटले, दिप सिंह मेरावी, झूमकलाल राणा, रमेश पटले, रेवाराम भगत, रामकृष्ण दास, सत्येंद्र पांडे, गजेंद्र सोनी, पारस कटरे, सुधीर पटले, अनिल तिल्लासि, तिलक पटले, बुद्धन लाल, झामसिंह मर्सकोले, सोमेश्वर पटले, बारेलाल पटले, बबलू राणा, फगलाल पटले, सोमलाल राणा, गणेश।  पटले, हरुलाल ठाकरे सहित महाराज श्री के दर्शनार्थ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व आम जन उपस्थित हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post