लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की जयंती मनाई गई
ओंकारेश्वर (ललित दुबे) - गुरुवार को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की २९४वीं जयंती मनाई गई। गजानन आश्रम (भक्त निवास) स्थित उनकी प्रतिमा पर सुबह आश्रम के संचालानकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। आयोजन के लिए आश्रम परिसर में स्थित अहिल्या मंदिर उद्यान को फूल-मालाओं से भव्य रुप में सजाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और गजानन भक्त उपस्थित रहें।
Tags
khargon
